logo

ट्रेंडिंग:

अभी तक नहीं देखी 'धुरंधर'? अब नेटफ्लिक्स पर ही आ गई, घर बैठे देख सकते हैं

अपनी रिलीज के बाद से लेकर अब तक 1400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट आने से पहले इसे नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज कर दिया गया है।

Dhurandhar

धुरंधर, Photo credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

धुरंधर फिल्म ने सिनेमा घरों में 1400 करोड़ की कमाई करके धमाल मचा दिया है। अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने की तैयारी में है। यह फिल्म सिनेमा घरों में ही लोगों को बेहद पसंद आई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज यानी 30 जनवरी से रिलीज हो गई है। अब लोग अपने घर पर आराम से बैठकर फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। धुरंधर फिल्म ओटीटी पर हिंदी भाषा में तो रिलीज होगी ही, साथ ही तेलुगू डब वर्जन में भी दिखाई जाएगी।

 

‘धुरंधर’ की ऑनलाइन रिलीज और भी खास होने वाली है, क्योंकि इसे एक्सटेंडेड UNCUT वर्जन में स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही ओटीटी पर फिल्म देखने के बाद दर्शक फिल्म के अगले सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' का बेसब्री से इंतजार करने लगेंगे।

 

यह भी पढ़ें -गाना छोड़ चुनाव लड़ेंगे अरिजीत सिंह, जानें क्यों लग रहे हैं कयास?

नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज और कितने की डील?

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर फिल्म 30 जनवरी की आधी रात से ही रिलीज हो चुकी है। इससे पहले यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। आमतौर पर नेटफ्लिक्स पर कोई फिल्म दिन में रिलीज की जाती है, लेकिन इस बार दर्शकों की बेसब्री को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने रात 12 बजे ही धुरंधर फिल्म को रिलीज कर दिया।

 

इस फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए नेटफ्लिक्स ने करीब 130 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी ओटीटी डील मानी जा रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की वजह से अब करीब 190 देशों में दर्शक धुरंधर फिल्म देख पाएंगे।

 

यह भी पढ़ें -जमकर पैसे छाप रही 'बॉर्डर 2', 70 पर्सेंट लागत एक हफ्ते में निकल आई

सीक्वल कब होगा रिलीज?

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों में इसके सीक्वल का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के सीक्वल का नाम 'धुरंधर द रिवेंज होगा', जो माना जा रहा है कि 19 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। सूत्रों के मुताबिक, धुरंधर द रिवेंज का टीजर 31 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर और निर्देशक को उम्मीद है कि तेलुगू और तमिल डब वर्जन की वजह से फिल्म की लोकप्रियता साउथ इंडियन दर्शकों के बीच बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा फिल्म के अगले पार्ट को मिलेगा। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म का अगला पार्ट भी हिट होगा और अच्छी कमाई करेगा।

धुरंधर फिल्म हिट क्यों हुई?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सुपरहिट होने की कई वजहें हैं। इस फिल्म की शानदार कहानी इसके हिट होने की सबसे बड़ी वजह बनी। फिल्म में सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया है, जिससे दर्शक यह फर्क ही भूल जाते हैं कि यह हकीकत है या केवल एक्टिंग। साथ ही फिल्म के गानों ने भी गजब का जलवा बिखेरा है, जिन्हें लोग अब तक भूल नहीं पा रहे हैं। इन्हीं सभी कारणों से यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई है


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap