सनी देओल की नई फिल्म 'बॉर्डर 2' हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 6 दिन पहले रिलीज हुई थी। एक हफ्ते में ही 'बॉर्डर 2' ने रणवीर सिंह सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के शुरुआत 6 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां बात दोनों फिल्मों के शुरुआती दिनों के कलेक्शन की हो रही है। इस फिल्म को बनाने में 275 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और अब तक 213 करोड़ की कमाई हो चुकी है यानी 70 पर्सेंट पैसे तो एक ही हफ्ते में निकल आए हैं। फैन्स के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते यह फिल्म अभी भी टिकी हुई है और इसे देखने वालों की लाइन लगी हुई है।
इस फिल्म में सनी देओल के अलावा, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। यह फिल्म साल 1971 हुई भारत-पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित है। ज्यादातर कलाकारों ने भारतीय सेना के जवानों की भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' भी हिट होगी? ये 5 फैक्टर जो कर रहे इशारा
अब तक कितने की कमाई हुई?
हालांकि, वीकेंड के बाद इस फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके बावजूद अभी भी यह अच्छी चल रही है और खूब कमाई भी कर रही है। 'बॉर्डर 2' ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 30 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इस फिल्म ने लंबे वीकेंड की छुट्टियों में रफ्तार पकड़ी। शनिवार को 36.5 करोड़ और रविवार को 54.5 करोड़ रुपये कमा लिए। बात की जाए सोमवार को यानी 26 जनवरी को तो इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 59 करोड़ रुपये की कमाई की।
पांचवें दिन थोड़ी गिरावट आई और इस फिल्म ने सिर्फ 20 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन 13 करोड़ की कमाई हुई। इस तरह कुल मिलाकर अब तक 213 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के ये 5 गाने बने ब्रेकअप में दिल टूटे आशिक का सहारा
इस फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये का था, जिसमें फिल्म ने अपने 70% बजट को रिकवर कर लिया है। अब तक बॉक्स आॉफिस पर यह फिल्म 213 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी 'बॉर्डर 2' की खूब तारीफ की जा रही है। यह फिल्म 2026 की पहली मेगा-हिट साबित हुई है। इसने अपने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ के आकड़े को पार कर लिया है। अब दूसरे हफ्ते में देखना होगा कि फिल्म बॉक्स आॉफिस पर कितना कमाती है।