logo

ट्रेंडिंग:

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' भी हिट होगी? ये 5 फैक्टर जो कर रहे इशारा

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' की खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

rani mukerji mardaani 3

रानी मुखर्जी मर्दानी 3, Photo Credit: Yrf Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर जबदस्त बज बना हुआ है। एक बार फिर रानी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी जो कि निडर और रफ एंड टफ पुलिस ऑफिसर हैं। फिल्म में विलेन का किरदार मल्लिका प्रसाद ने निभाया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला और निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है।

 

ऐसा माना जा रहा है कि 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। 'मर्दानी 3' का बजट 75 करोड़ रुपये है। इस बार की कहानी अचानक गायब हुई लड़कियों पर आधारित है। इस बार शिवानी शिवाजी रॉय की टक्कर अम्मा से होने वाली है। फिल्म में दो मजूबत महिलाओं को अलग किरदारों में देखना दिलचस्प होगा।

 

यह भी पढ़ें: क्या 12 साल बाद जेनिफर विंगेट करेंगी दूसरी शादी? करण वाही ने बताया सच

इन कारणों से हिट होगी 'मर्दानी 3'?

दमदार स्टोरी

 

'मर्दानी 3' की कहानी काफी दमदार लग रही है। फिल्म में इस बार गुमशुदा लड़कियों की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर में बताया जाता है कि तीन महीने में 93वें लड़कियां गायब हुई हैं। इस बार मामला सिर्फ चाइल्ड ट्रैफिकिंग नहीं उससे कहीं ज्यादा होने वाला है।

 

 

ऐक्शन अवतार में रानी

 

रानी मुखर्जी फिल्म में ऐक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। उनके पावरफुल डायलॉग्स और इंटेंस लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में रानी की दमदार ऐक्टिंग की फैंस से लेकर सेलेब्स तक तारीफ कर रहे हैं।

 

अम्मा बन छाईं मल्लिका प्रसाद

 

फिल्म में रानी के बाद दूसरा मजबूत किरदार मल्लिका प्रसाद निभा रही हैं। फिल्म में वह अम्मा का रोल प्ले कर रही हैं। 'अम्मा' को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। उनकी एंट्री ने दर्शकों का दिल दहला दिया। वह विलेन के किरदार में दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही।

 

फिल्म का बैकग्राउंड साउंड

 

फिल्म के ट्रेलर में बैकग्राउंड साउंड बहुत असरदार है। ट्रेलर में अम्मा की एंट्री पर जो बैकग्राउंड साउंड इस्तेमाल हुआ है वह विलेन के किरदार को मजबूती से पेश कर रहा है।

 

फिल्म में होगा धुआंधार ऐक्शन

 

इस बार शिवानी और अम्मा के बीच में धुआंधार ऐक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है।

 

 

पॉपुलर फ्रेंचाइजी है 'मर्दानी'

2014 में रानी मुखर्जी ने फिल्म 'मर्दानी' आई थी। रानी पहली बार पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में नजर आई थी। रानी ने शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दिल जीत लिया था। फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर बेस्ड थी। फिल्म के दूसरे पार्ट की कहानी सीरियल किलर पर आधारित थी। 'मर्दानी 2' वर्ल्डवाइड 67 करोड़ का कलेक्शन किया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap