logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या 12 साल बाद जेनिफर विंगेट करेंगी दूसरी शादी? करण वाही ने बताया सच

करण वाही और जेनिफर विंगेट की शादी की चर्चा जोर-शोर पर है। क्या दोनों सच में शादी करने वाले हैं?

karan wahi and jennifer winget

करण वाही और जेनिफर विंगेट, Photo Credit: Karan insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करण वाही और जेनिफिर विंगेट पिछले कुछ समय से चर्चा में छाए हुए हैं। दोनों ने साथ में काम किया है और खबर आ रही है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। कपल की शादी खबर से फैंस बेहद खुश हैं लेकिन सच्चाई कुछ और है।

 

करण और जेनिफर के फैंस को सच्चाई जानकर निराशा होगी। शादी से जुड़ी खबर पर करण वाही ने अपना रिएक्शन दिया है। करण ने इस खबर को फेक न्यूज बताया है।

 

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग क्यों छोड़ी, अब क्या काम करेंगे?

करण और जेनिफर है अच्छे दोस्त

करण और जेनिफर ने साथ में करियर की शुरुआत में टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में काम किया था। शो में जेनिफर ने डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता और करण ने डॉक्टर सिद्धांत मोदी का रोल निभाया है। 14 साल बाद दोनों 2024 में वेब सीरीज  Raisinghani vs Raisinghani में काम किया था। शो में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। करण लंबे समय से सिंगल है।

 

वहीं जेनिफर ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला है। शादी के 2 साल बाद कपल ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद जेनिफिर डिप्रेशन में चली गई थीं। करण ने बाद में अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली और अब एक बेटी के पिता हैं।

 

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के ये 5 गाने बने ब्रेकअप में दिल टूटे आशिक का सहारा

करण और जेनिफर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

जेनिफर इन दिनों अनटाइटल्ड वेबसीरीज में काम कर रही हैं जिसका निर्देशन रेंसिल डी सिल्वा ने किया है। इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, ताहिर राज बसीन, सुमीत व्यास मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। वहीं करण वाही सुरभि ज्योति के टीवी सीरियल में नजर आएंगे। इससे पहले करण वेब सीरीज 'कपल गोल्स' के पांचवें सीजन में शिवांगी जोशी के साथ नजर आए थे।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें