logo

ट्रेंडिंग:

'द रॉयल्स' में भूमि के होठों को क्या हुआ जो शुरू हो गई ट्रोलिंग?

भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' स्ट्रीम हो गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें बड़े लिप्स को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Bhumi Pednekar trolled social media

भूमि पेडनेकर (Photo Credit: Bhumi Pednekar Insta Handle)

भूमि पेडनेकर ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनकी फिल्मों के आने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी हाल ही में वेबसीरीज 'द रॉयल्स' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। इस सीरीज को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि इस सीरीज में उन्हें होंठ बहुत बड़े लग रहे हैं। क्या उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है?

 

इस वजह से सोशल मीडिया पर भूमि को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। भूमि ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन उनका पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने ट्रोर्ल्स को करारा जवाब दिया था।

 

ये भी पढ़ें- 5 साल पुराने यौन उत्पीड़न केस में विजय राज को मिली राहत, जानें मामला

 

भूमि सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

 

भूमि ने कहा था, 'कुछ लोगों ने कहा कि मेरे लिप्स बहुत बड़े लग रहे हैं, मैंने कहा यह कब से दिक्कत हो गई। लोग लिप्स को फुलर दिखाने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। वह आपके बारे में कुछ भी कह सकते हैं। ऐसे में आपको इन बातों को इग्नोर करना चाहिए और खुद पर फोक्स करें'।

 

 

भूमि इससे पहले भी अपने लुक्स को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। पिछली साल भूमि ने अपनी बहन समीक्षा के साथ फनी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा था कि लगता है कि दोनों बहनों ने एक ही सर्जन से प्लास्टिक करवाई है। 

 

ये भी पढ़ें- Cannes में टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

 

'द रॉयल्स' नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि के शो 'द रॉयल्स' को क्रिटिक्स और लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस सीरीज में भूमि के साथ ईशान खट्टर, नोरा फतेही, जीनत अमान, विहान समाट, साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में एक राजपरिवार को दिखाया है जो कभी रॉयल थे। अब वे कर्ज में डूबे हुए हैं।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap