logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Big Boss 19 में आए लोग करते क्या हैं और कितने हैं सोशल मीडिया फॉलोवर?

'बिग बॉस 19' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। आइए जानते हैं ये 16 कंटेस्टेंट्स क्या काम करते हैं?

bigg boss 19 contestants

कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना और अमाल मलिक (Photo Credit: Celebs Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में टीवी के बड़े कलाकारों से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने हिस्सा लिया है। 24 अगस्त को शो का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इन 16 खिलाड़ियों में से कौन जनता का दिल जीत पाता है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आइए जानते हैं ये 16 कंटेस्टेंट्स करते क्या हैं और सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स हैं।

 

आवेज दरबार

 

आवेज दरबार म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। वह शो में अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ शामिल हुए हैं। आवेज फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 30.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

यह भी पढ़ें- BB19: सलमान के शो में कुनिका सदानंद से लेकर डेफिनेट तक ने ली एंट्री

 

नगमा मिराजकर

 

नगमा मिराजकर सोशल मीडिया  इन्फ्लुएंसर और कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। नगमा को इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

अशनूर कौर

 

टीवी अभिनेत्री अशनूर कौर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पटियाला बेब्स' और 'सुमन इंदौरी' जैसे हिट शोज में नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 9.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

नीलम गिरी

 

नीलम गिरी भोजपुरी कलाकार हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

मृदुल तिवारी

 

मृदुल तिवारी फेमस यूट्यूबर हैं। उन्हें जनता के वोट मिलने के बाद घर में एंट्री मिली थी। उन्हें इंस्टाग्राम पर  4.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

अमाल मलिक

 

सिंगर, म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक पिछले कुछ समय से काफी विवादों में हैं। सिंगर का घर में आना सलमान के लिए भी शॉकिंग था। 4 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

 

तान्या मित्तल

 

तान्या मित्तल एक बिजनेसवुमन हैं। 2018 में उन्होंने मिस ऐशिया टूरिज्म यूनिवर्स का ताज जीता था। उनके सोशल मीडिया पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

 natalia janoszek

 

पोलिश सिंगर और अभिनेत्री  natalia janoszek के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

 

बसीर अली

 

रियलिटी शो किंग, यूट्यूबर बशीर अली को इंस्टाग्राम पर 1. 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

गौरव खन्ना

 

गौरव खन्ना टीवी के बड़े स्टार हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट शोज में काम किया है। गौरव को इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

यह भी पढ़ें- राम चरण से प्रभास तक, इन साउथ स्टार्स का बॉलीवुड में रहा फ्लॉप डेब्यू

 

प्रणीत मोरे

 

प्रणीत पेशे से स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वह रेडियो जॉकी भी रह चुके हैं। प्रणीत के 438 k फॉलोअर्स हैं।

 

अभिषेक बजाज

 

अभिषेक बजाज पेशे से अभिनेता हैं। उन्होंने टीवी के बाद 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'बबली बाउंसर' और 'चड़ीगढ़ करें आशिकी' में काम किया है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 399K लोग फॉलो करते हैं।

 

नेहल चुडासमा

 

नेहल चुडासमा ने कई ब्यूटी पेजेंट्स से जीते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 166K फॉलोअर्स हैं।

 

कुनिका सदानंद

 

90 के दशक में कुनिका सदानंद टॉप की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 114K फॉलोअर्स है।

 

फरहाना भट्ट

 

फरहाना भट्ट ने बिग बॉस के प्रीमियर पर खुद को एक्टर और पीस एक्टिविस्ट बताया था। वह फिल्म 'लैला मजनू' में नजर आई थी। इंस्टाग्राम पर उनके 47.1K फॉलोअर्स है।

 

जीशान कादरी

 

जीशान कादरी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में डेफिनेट का किरदार निभाया था। वह पेशे से अभिनेता, लेखक और डायरेक्टर हैं। इंस्टाग्राम पर जीशान के 43K फॉलोअर्स हैं।

 

 

 


और पढ़ें