logo

ट्रेंडिंग:

कुनिका की दो बार टूटी शादी, बेटे की कस्टडी के लिए फिल्मों में किया काम

'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के बेटे अयान पहुंचे। वीकेंड का वार पर अयान ने खुलासा किया है कि उनकी मां ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ झेला है।

bigg boss 19 kunuckaa sadanand

कुनिक सदानंद और उनके बेटे (Photo Credit: Colors Insta Handle)

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो को ऑनएयर हुए 2 हफ्ते हो गए है। इस हफ्ते का वीकेंड का वार धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने जहां कुछ सदस्यों की क्लास लगाई। वहीं, अभिनेत्री कुनिका सदानंद के बेटे उनसे मिलने पहुंचे। बेटे को देखकर कुनिका बहुत इमोशनल हो गईं। कुनिका के बेटे अयान भी अपनी मां को देखकर काफी इमोशनल हो गए। अयान ने सभी घरवालों को बताया कि उनकी मां ने कितना स्ट्रगल किया है? अयान की बातें सुनकर सलमान की आंखें नम हो गईं। 

 

शो पर फरहाना ने कुनिका को फ्लॉप अभिनेत्री कहा था। अब उनके बेटे ने इसका जवाब दिया है। अयान ने कहा, 'वह एक छोटी बच्ची है जिसका एक सपना है कि उनका एक छोटा सा घर हो, पति हो, बच्चे हो।'

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं आकृति नेगी? जिन्हें 'Rise And Fall' में पवन ने ऑफर की फिल्म

कुनिका ने दो बार की थी शादी

कुनिका के बेटे ने कहा, 'वह सिर्फ खुशियां चाहती हैं क्योंकि उन्हें बचपन में अपने माता पिता का प्यार नहीं। 17 साल की उम्र में अपने पिता से कहा था कि मैं इस शख्स से प्यार करती हूं और इससे शादी करना चाहती हूं और उसी शख्स से शादी भी की। हालांकि वह शादी नहीं चली। उस शादी से जो बच्चा था उसे हिल स्टेशन से किसी ने किडनैप कर लिया था। उसी बच्चे का केस लड़ने के लिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आकर पैसा कमाना पड़ा। उस पैसे से हर हफ्ते मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट लेती थीं। कछ नहीं बचता था। 12 साल तक केस लड़ने के बाद मेरी मां को मेरा भाई मिला।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'उनका प्यार से भरोसा कम नहीं हुआ। उन्होंने मेरे पिता से दूसरी शादी की और सबकुछ छोड़कर उनके साथ यूएस चली गई। उन्होंने मुझे पाला लेकिन वह रिश्ता भी नहीं चला। एक छोटी सी लड़की एक ही सपना था अपना घर, पति और बच्चा होना। जब आप सब कहते हैं कि किचन में घुसी रहती हैं। खाना खाना करती रहती हैं क्योंकि उन्हें यह सब नहीं मिला। उनसे यह चांस मत छीनों। यह सब बोलते हुए अयान फूट फूटकर रोने लगे। बेटे को रोता देख कुनिका भी अपने आंसू रोक नहीं पाईं।'

 

यह भी पढ़ें- BB 19: 'मैं दिलाऊ गुस्सा', फरहाना की हरकतों पर भड़के सलमान खान

कुनिका का था कुमार सानू से अफेयर

कुनिका सदानंद ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप में थी। कुमार सानू ने कुनिका को चीट किया था जिस कारण दोनों का रिश्ता टूट गया था। बिग बॉस के घर में भी कुनिका ने अपने रिलेशनशिप का जिक्र किया था।

 

 

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap