logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BB 19: सलमान ने फरहाना को बीच शो से निकाला? घरवालों के सामने खोली तान्या की पोल

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल की क्लास लगाई। शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

farhana  Bhatt and salman khan

फरहाना भट्ट और सलमान खान, Photo Credit: JioHotstar Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 19' का इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान बेहद गुस्से में नजर आए। उन्होंने कुछ घरवालों की जमकर फटकार लगाई। सलमान ने घरवालों के सामने तान्या का गेम प्लान बताया। साथ ही फरहाना को बीच शो से जाने के लिए कहा।

 

मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। सलमान ने तान्या मित्तल, फरहाना और नीलम गिरी को खूब लताड़ लगाई। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें- क्या शादीशुदा फिल्ममेकर को डेट कर रही हैं सामंथा? फोटो शेयर रिश्ता किया कंफर्म

फरहाना को सलमान ने किया घर से बाहर

फरहाना भट्ट ने टीवी अभिनेता गौरव खन्ना संग झगड़े में टीवी इंडस्ट्री पर भद्दे कमेंट किए थे। सलमान ने फरहाना से घर छोड़कर जाने के लिए कहा। सलमान ने गुस्से में फरहाना से कहा, 'आप क्या बोलती रहती हैं कि टेलीविजन नहीं करना चाहती हैं। यहां कर क्या रही हैं आप। लोग ये शो देख रहे हैं मेरी वजह से। मैं शर्मिंदा हूं कि लोगों को आपको मेरे वजह से देखना पड़ रहा है। यह मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है। आप यहां से जा सकती हैं। सलमान ने शो के मेकर्स से कहा कि गेट खोल दो।' अब फरहाना शो से जाते ही या नहीं यह देखने के लिए वीकेंड एपिसोड का इंतजार करना होगा।

 

तान्या के गेम की खुली पोल

सलमान ने घरवालों के सामने तान्या का गेम एक्सपोज कर दिया। सलमान ने कहा, 'तान्या अमाल को नॉमिनेट करना चाहती थी लेकिन बिग बॉस ने उन्हें यह मौका नहीं दिया। आपका प्लान फेल हो गया। इतना बिल्डअप दिया गया है कि मैं सबके सामने अमाल को भइया बोलूंगी। आप उसे जलाना चाह रही थीं। उकसाना चाह रही थीं। हालांकि तान्या किसी को फर्क नहीं पड़ा। अब भइया से सइया तो जा नहीं सकते है। अगर यह गेम प्लान था तो क्या गेम प्लान है।'

 

 

यह भी पढ़ें- The Family Man 3: श्रीकांत स्पाई एजेंट से बने क्रिमिनल, ट्रेलर में छाए जयदीप

ये कॉन्टेस्टेंट हैं नॉमिनेटेड

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अशनूर कौर, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज नॉमिनेटेड हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा। नीलम गिरी और अभिषेक बजाज घर से बेघर हो सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम को कंफर्म नहीं किया है।

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें