'बिग बॉस 20' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पहले ही हफ्ते से घर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। 'वीकेंड का वार' पर सलमान ने घरवालों को बताया कि कौन सा सदस्य दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है? कौन बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है?
शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में आम्रपाली दुबे और अर्शिफा खान के बीच में जमकर बहस होती है। इससे पहले ही दोनों का झगड़ा हुआ था जिसके बारे में वीकेंड का वार पर सलमान ने बात की थी।
यह भी पढ़ें: ऑस्कर में शामिल होने से चूकी 'हनुमान अंश', जानिए कारण?
आम्रपाली और अर्शिफा में हुआ झगड़ा
आम्रपाली प्रोमो में कहतीं, 'उदिति और अर्शिफा तुम दोनों से बात करने में बहुत सारे लोग डरते हैं। समझ नहीं आता है कि तुम लोगों को कौन सी बात बुरी लग जाए।' इस पर अर्शिफा कहती हैं, 'नहीं नहीं मुझसे कोई नहीं डरता है। मुझसे हर आदमी बात करता है आप दोनों के अलावा।'
आम्रपाली अर्शिफा से कहती हैं कि तुमको हर बात का इतना बुरा लग जाता है कि तुमसे बात ही नहीं कर सकती। अर्शिफा ने जवाब में कहा, 'मैं आपके पास आई हूं। आपसे सॉरी करने कहने के लिए।' इस पर आम्रपाली भड़क कहती हैं, 'तुम लोगों के संस्कार निकालने लगती हो। अगर तुम्हें मेरे संस्कार नहीं पसंद है तो मत बात करो।'
View on Instagram
यह भी पढ़ें: Playground S5 की विनर बनीं मधुजा घोषाल, क्यों ट्रेंड होने लगीं तेजस्वी प्रकाश?
आम्रपाली ने अर्शिफा के काम का उड़ाया मजाक
आम्रपाली ने अर्शिफा से कहा कि ये शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं है। सुपीरियरिटी कॉम्पलेक्स से बाहर निकलो। इस पर अर्शिफा रोने लगती है और कहती है कि उससे मेरा घर चलता है। दोनों का झगड़ा देखकर घरवाले हैरान हो जाते हैं। इससे पहले आम्रपाली ने अर्शिफा को बच्ची बोल दिया था। इस पर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। घर में आम्रपाली अपने ह्यूमर के लिए जानी जा रही हैं।