गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' की विजेता मधुजा घोषाल बनी हैं। वह तेजस्वी प्रकाश की टीम रेजिंग सेंटॉर्स की तरफ से खेल रही थी। यह 6 हफ्तों का गेमिंग फोकस्ड रियलिटी शो था। फिनाले में तेजस्वी और एल्विश यादव की टीम के कंटेस्टेंट थे। मधुजा की जीत इसलिए भी खास रही कि क्योंकि वह इस शो की पहली महिला विजेता बनी हैं जिन्हें किसी महिला ने ही मेंटर किया था।
मधुजा के विनर बनते ही एक्स पर तेजस्वी प्रकाश का नाम ट्रेंड कर रहे हैं। लोग तेजस्वी के लीडरशिप क्वॉलिटी की तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हें एक्स पर क्वीन का टैग दे रहे हैं। मधुजा की जीत से तेजस्वी बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर हुई फायरिंग, सिद्धू मूसवाले के हैं करीब
'प्लेग्राउंड सीजन 5' की विनर बनीं मधुजा
फिनाले चैलेंज में मधुजा ने टास्क को 15 मिनट 9 सेकंड में पूरी किया और एल्विश की टीम से काफी आगे रही जिन्होंने इसे 23 मिनट 57 सेकंड में पूरा किया था। वहीं, आरुष भोला की टीम के प्रतीक को चैलेंज पूरा करने में 30 मिनट लग गए थे। कंटस्टेंट के समय में अंतर होने के कारण आखिरी मुकाबला घोषाल और एल्विश की टीम के खिलाड़ी के बीच खेला गया।
कौन हैं मधुजा घोषाल?
मधुजा घोषाल एक गेमिंग कॉन्टेंट क्रिएटर और लाइवस्टीमर हैं। उन्हें ऑनलाइन लोग मधुजा गेमिंग के नाम से जानते हैं। उनका ज्यादातर कॉन्टेंट यूट्यूब पर ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा है। वह गेमप्ले के अलावा जस्ट-चैटिंग स्ट्रीम, गेमिंग हाइलाइट्स, मज़ेदार पल और कभी-कभी पर्सनल व्लॉग भी शेयर करती हैं। रेगुलर स्ट्रीमिंग और दर्शकों के साथ बातचीत के जरिए उन्होंने डिस्कॉर्ड और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी एक अलग कम्युनिटी बनाई है।
यह भी पढ़ें: क्या आकांक्षा चमोला ने गौरव से मांगी 10 करोड़ की एलिमनी? खुद बताया सच
क्या है प्लेग्राउंड सीजन 5?
'प्लेग्राउंड सीजन 5' भारत का पहला गेमिंग रियलिटी शो है जिसे एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाता है। इस शो के फॉर्मेट में पांच खिलाड़ियों को गेम के हिसाब से डिजाइन किए एक घर में रखा जाता है। इस दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच में प्रोफेशनल, कैजुअल गेमिंग का मुकाबला होता है। साथ ही घर के अंदर रियलिटी शो वाली स्थितियों का भी सामना करता है। पांचवें सीजन में एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला मेंटर्स के तौर पर शामिल हुए थे। उनकी टीमों ने पूरे सीजन के दौरान मुकाबला किया और आखिर में एक व्यक्ति ग्रैंड फिनाले का विनर बना।