logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नीतीश राजपूत से रिया अहीर तक, 'बिग बॉस 20' में किन सितारों के नाम की है चर्चा?

'बिग बॉस 20' का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस शो को लेकर कई नामों की चर्चा हो रही हैं। आइए इन कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।

Nitish Rajput, Mahhi Vij and Riya Ahir Bigg boss 20 contestants

नीतीश राजपूत, माही विज, रिया अहीर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के ऑन एयर होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। इस शो के घर की पहली झलक सामने आ चुकी हैं। इस बार की थीम तथास्तु टू है जिसकी वजह से दर्शकों को कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। शो को लेकर लगातार बड़े नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार घर में 20 सदस्य नजर आएंगे। 

 

6 सितंबर को शो का प्रीमियर है। माही विज, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, लव गिल, रिया अहीर, नितीश राजपूत समेत कई नामों की चर्चा हो रही हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम को कंफर्म नहीं किया है। आइए जानते हैं कि किन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर: द मूवी' को लोगों ने बताया 'मास एंटरटेनर', सीरीज से कितनी अलग फिल्म?

'बिग बॉस 20' में नजर आ सकते हैं ये चर्चित चेहरे

माही विज

 

टीवी अभिनेत्री माही विज सलमान खान के शो का हिस्सा हो सकती हैं। उन्होंने 'बालिका वधू', 'लागी तुझे लगन' समेत कई हिट शोज में काम किया है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पति जय भानुशाली से तलाक लिया था। जय भी 'बिग बॉस 15' में नजर आ चुके हैं।

 

ईशा रिखी

 

पंजाबी ऐक्ट्रेस और रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी के शो में आने की चर्चा है। ईशा ने 5 महीने पहले बादशाह से शादी की थी। अब दोनों ने तलाक ले लिया है। बादशाह ने तलाक की खबर को खुद कंफर्म किया था। ईशा शो में अपनी निजी लाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आ सकती है।

 

नीतीश राजपूत

 

पॉपुलर यूट्यबर नीतीश राजपूत अपने रिसर्च बेस्ड वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वह देश के गंभीर मुद्दों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं पर वीडियो बनाते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें शो में देखना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होगा।

 

आम्रपाली दुबे

 

भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे के नाम की चर्चा भी जोरों पर हैं। वह इन दिनों कलर्स के शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रही हैं। शो में उनका बेबाक अंदाज दर्शकों को पसंद आया है। आम्रपाली सलमान के शो का हिस्सा बनती हैं तो दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: 'The Traitors 2' जीतने वाली लड़कियां कौन हैं, कैसे सब पर भारी पड़ गईं?

 

रिया अहीर

 

रिया अहीर के नाम की खूब चर्चा हो रही है। शो के एक पोस्ट में रिया अहीर और लव गिल के लिए वोटिंग करने को कहा गया है। दर्शक किसे देखना चाहते हैं हालांकि दोनों को कंफर्म कंटेस्टेंट समझा जा रहा है। रिया अहीर हाल ही में सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान चर्चा में आई थी। प्रोटेस्ट के दौरान वह मुंबई पुलिस की वैन को रोक कर खड़ी हो गई थी। उनका यह बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं लव गिल पंजाबी ऐक्ट्रेस हैं।

 

मैरी कॉम

 

शो में शामिल होने वालों की लिस्ट में लीजेंडरी बॉक्सर मैरी कॉम का नाम सामने आया है। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। वह 6 बार विश्व बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी हैं। उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।


और पढ़ें