logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कैप्टेंसी टास्क में गुल्लू और यंग डीएसए में हुई हाथापाई, क्या शो से होंगे बाहर?

'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। टास्क के दौरान गुल्लू और यंग के बीच में हाथापाई हो जाती है। क्या इस बार गुल्लू शो से बाहर होंगे?

yung DSA and Gullu

यंग डीएसए और गुल्लू, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी टास्क दिया गया। इस टास्क के दौरान गुल्लू और यंग के बीच में बहसबाजी हुई और बाद में दोनों के बीच में हाथापाई हो गई। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

 

इस प्रोमो के ऑन एयर होने के बाद दर्शकों का कहना है कि गुल्लू को भी शो से बाहर कर देना चाहिए। आइए जानते हैं दोनों के बीच में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ? पिछले हफ्ते की कप्तान माही विज थी लेकिन 6 लोगों ने उनके खिलाफ वोटिंग जिसकी वजह से उन्हें इस टास्क से बाहर कर दिया गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे 4 से 5 मर्दों ने परेशान कर रखा है', उर्फी ने सोसायटी पर लगाया गंभीर आरोप

यंग और गुल्लू में हुआ झगड़ा

वह इस टास्क की संचालक बनीं। कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस की अनाउंसमेंट के बाद उस शेप में जाकर खड़े होने था। अगर कोई भी सदस्य बाहर रह गया तो वह इस टास्क से बाहर हो जाएगा। टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स के बीच में बहुत तनाव नजर आया। इस दोरान गुल्लू और यंग के बीच में झगड़ा ज्यादा बढ़ गया।

 

प्रोमो में दिखाया जाता है कि यंग स्काउट से कहता है कि तूने बैल बुद्धि को एक नंबर खींचा है। इस पर गुल्लू ने कहा कि मच्छर पहले ही भाग गया। इसके बाद यंग ने कहा कि तेरे जैसे केलो को खाकर छोड़ा है मैंने। इस पर गुल्लू ने कहा कि तेरे सिर पर जो 4 चाऊमिन लटक रही है ना। हर थप्पड़ के साथ झड़ जाए लेकिन दिक्कत है तुझे मार नहीं सकते। इस पर यंग ने भी पलटवार किया। इस तरह दोनों की बहसबाजी हाथापाई तक पहुंच गई। घरवाले दोनों के बीच बचाव के लिए पहुंचते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के म्यूजिक लॉन्च पर भी गाना बना रहे थे शाश्वत, कपिल के शो पर खोला राज

क्या गुल्लू होगा शो से बाहर?

शो के प्रोमो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स को नकुल की तरह गुल्लू को भी शो से बाहर कर देना चाहिए। कौन शो से बाहर होगा? यह देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टास्क की विजेता कनिका मान बनती हैं।


और पढ़ें