logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ गईं', लव गिल को सताया बदनामी का डर

'बिग बॉस 20' में काशवी हीरानंदानी ने लव गिल पर आरोप लगाया कि उन्होंने स्काउट को फंसाया है। इस बात को सुनने के बाद लव का कहना है कि उनके कैरेक्टर की तो नेशनल टेलीविजन पर धज्जियां उड़ गई।

Scout op and Love Gill

स्काउट ओपी और लव गिल, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी पहुंची थीं। उन्होंने शो पर स्काउट और लव के रिलेशनशिप पर तीखी प्रतिक्रिया दी। नेशनल टेलीविजन पर काशवी ने कहा कि उसने आपको फंसा लिया। इस बात पर स्काउट ने चुप्पी साधे रखी। उस समय कुछ भी जवाब दिया। इस बात से लव गिल को तकलीफ हुई। 

 

लव से स्काउट से पूछा कि जब काशवी तुम से कह रही थी कि उसने तुम्हें फंसा लिया तो तुमने मेरा स्टैंड क्यों नहीं लिया? लव ने कहा, 'अब तुम्हें बुरा नहीं लग रहा है कि मुझे चीजें हर्ट हो रही है। एक दम से तूने शिफ्ट मार दिया।' इस पर स्काउट ने कहा कि मैं क्या कर सकता हूं। आम्रपाली ने भी लव को समझाया कि अब वह इसमें कुछ नहीं कर सकता है। इस पर लव ने कहा कि उसे मेरे लिए स्टैंड लेना चाहिए था। लोगों को इसकी चुप्पी क्या लग रही होगी। आम्रपाली ने कहा कि लव लोगों को मसाज वाली बात सही नहीं लगी। बाकी सब ठीक है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अमेरिकी सिंगर कृष्ण दास जिनके भजन कॉन्सर्ट में नजर आए विराट और अनुष्का?

लव को सताया अपनी बदनामी का डर

लव ने आगे कहा कि तुम हमेशा क्यों कहता था कि मुझ पर गिव अप नहीं करेगा। लव की बातें सुनकर स्काउट भड़क जाते हैं। स्काउट ने कहा, 'मैं अपने हिसाब से चीजें को ठीक करने की कोशिश करूं। मेरे घर की चीजें उखड़ चुकी है। काशवी ने साफ बोला है कि ये सब देखकर उसका परिवार शर्मिंदा है। अगर तुझे ये बातें समझ नहीं आ रही हैं तो मुझे नहीं पता कि तेरे दिमाग में कैसे डालूं।'

 

 

View on Instagram

 

 

इस पर लव ने कहा कि अगर मुझे ये बोला गया है कि मैं तुझे फंसा रही हूं तो तुझे वहां नहीं बोलना चाहिए था। स्काउट ने कहा, 'मैं क्या करूंगा, मैंने कहा था कि चीजें जो बाहर दिख रही थी उसे मैं ठीक करूंगा ताकि बाउंडरी सेट हो। मैं इससे ज्यादा क्या कर सकता हूं। इस शो से बाहर निकल जाऊं।'

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन मासूम राजवानी जिन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया?

 

View on Instagram

 

मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ गईं

शो के एक प्रोमो में लव ने स्काउट से कहा कि मेरे कैरेक्ट की तो धज्जियां उड़ गई। बाहर जाकर मेरे कैरेक्टर के बारे में लोग क्या बोलेंगे? जो चीजें सोशल मीडिया पर आ गई। वे कभी भी हटेंगी नहीं। तुम्हारी वजह से मेरा पूरा कैरेक्टर खराब हो गया। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोते नजर आईं।


और पढ़ें