मुंबई पुलिस ने रविवार को दादर की चैत्याभूमि में लगभग 25 लोगों को हिरासत में लिया। ये लोग पिछले महीने आत्महत्या करने वाले आईआईटी (IIT) बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की याद में आयोजित कैंडल मार्च में शामिल हुए थे। पुलिस ने इस दौरान कॉमेडियन मासूम राजवानी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मार्च के लिए परमिशन नहीं लिया गया था और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए थे।
मासूम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वह पुलिस वालों से बार-बार कह रहे हैं कि मैंने क्या किया है? वह पुलिस ऑफिसर से कह रहे हैं कि मेरी शर्ट न पकड़े। उन्होंने मुंबई पुलिस पर जरूरत से ज्यादा पुलिस बल इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने 8 महिलाओं और 2 लड़कों को डिटेन कर लिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मासूम चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस बांग्ला' में कंटेस्टेंट्स ने पार की हदें, कैमरे के सामने हुए इंटीमेट
कौन हैं मासूम राजवानी?
मासूम राजवानी स्टैंड अप कॉमेडियन, लेखक और राजनीतिक व्यंग्यकार हैं। वह अपनी कॉमेडी में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाते हैं। उन्होंने 2016 में स्टैंड कप कॉमेडी शुरू की थी। इस दौरान वह लॉ की भी पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने कॉमेडी को फुल टाइम जॉब बनाने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उन्होंने पॉपुलर कॉमेडी शो AIB के लिए भी कॉन्टेंट लिखा था।
2025 में वह कॉमेडी शो 'मेड इन इंडिया' में नजर आए थे। 2026 में उनका पहला सोलो कॉमडी शो 'टैबू टॉक' आया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें सामाजिक रूप से संवेदनशील और राजनीतिक विषयों पर कॉमेडी शामिल है।
View on Instagram
यह भी पढ़ें: प्रियांक शर्मा से स्काउट तक, 'बिग बॉस' में इन कलाकारों के प्यार की उड़ी धज्जियां
IIT छात्र ने की थी आत्महत्या
साहिल वाकोडे 18 सितंबर को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए। खबरों के अनुसार उसी दिन उन्हें मिड सेमेस्टर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। परीक्षा की निगरानी कर रहे प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला ने इस घटना की जानकारी संस्थान के अधिकारियों को दी। साहिल ने दोबारा से परीक्षा देने की परमिशन मांगी थी लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली। कुछ घंटों बाद वह मृत पाए गए।