'बिग बॉस 20' में पंजाबी ऐक्ट्रेस लव गिल और यूट्यबर स्काउट ओपी के रिलेशनशिप की खूब चर्चा हो रही है। वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी ने भी दोनों को समझाया था। इसके बाद शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी पहुंची थीं। उन्होंने स्काउट को जमकर फटकार लगाई।
इस बीच 'बिग बॉस बांग्ला' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शो के होस्ट सौरव गांगुली का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को वर्निंग दे डाली।
यह भी पढ़ें: प्रियांक शर्मा से स्काउट तक, 'बिग बॉस' में इन कलाकारों के प्यार की उड़ी धज्जियां
'बिग बॉस बांग्ला' में कंटेस्टेंट्स ने पार की हदें
'बिग बॉस बांग्ला' में कंटेस्टेंट्स राजवीर और नंदिनी 200 कैमरे के आगे इंटीमेंट हो गए। कैमरे के सामने खुल्लम-खुल्ला कभी एक दूसरे को किस करते नजर आए, कभी एक-दूसरे से लिपटते नजर आए तो कभी लिपलॉक करते दिखे। फैमिली शो में इंटीमेट होने पर सौरव गांगुली भड़क गए। उन्होंने दोनों से कहा कि अगर उन्होंने इस तरह की हरकतें करना बंद नहीं किया तो उन्हें शो से बाहर कर दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों कंटेस्टेंट्स सभी हद पार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है इसके मुकाबले तो लव और स्काउट फिर भी ठीक है। बिग बॉस बांग्ला में सभी लिमिट क्रॉस हो गई है।
यह भी पढ़ें: 'बहुत मेहनत लगती है', फिल्म 'शक' से सीन्स डिलीट होने पर अनूप सोनी ने जताई निराशा
चर्चा में लव और स्काउट
सलमान खान
के शो 'बिग बॉस 20' में स्काउट ने लव को अपनी बहन माना था लेकिन बाद में दोनों की नजीदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक वीडियो में स्काउट लव के पैर और हाथ कंबल के अंदर दबाते नजर आए थे। इस वीडियो पर जमकर बवाल मचा था।