logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या काजी तौकीर सलमान खान के शो से हुए बाहर? सिंगर की टीम ने दिया जवाब

'बिग बॉस 20' में सिंगर काजी तौकीर की गेम को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें लेकर खबरें आ रही हैं वह शो से बाहर हो गए हैं। अब सिंगर की टीम ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

qazi touqeer

काजी तौकीर, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं है। सिंगर को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह डेंगू से पीड़ित हैं। उन्हें इलाज की वजह से शो से बाहर होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि काजी तौकीर शो से बाहर हो गए हैं।

 

अब सिंगर की टीम ने इन खबरों पर जवाब दिया है। काजी की टीम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें कुछ दिनों से बुखार हैं लेकिन घर से बाहर नहीं हुए हैं। टीम ने काजी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर सफाई दी है।

 

यह भी पढ़ें: विद्युत जामवाल ने 15 मिनट सांस रोककर दिखाया, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

काजी तौकीर की टीम ने दी सफाई

टीम ने अपने बयान में कहा, 'काजी के परिवार के लिए एक जरूरी अपडेट है। हमारे रॉकस्टार काजी को बिग बॉस हाउस के अंदर पिछले कुछ दिनों से बुखार है और जब भी मौका मिलता है। वह अराम कर रहे हैं और हाल ही में उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हो रही थी और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। वह अभी भी बिग बॉस हाउस के अंदर हैं और हम उनकी सेहत के बारे में बिग बॉस की टीम से संपर्क कर रहे हैं। आराम करने के बावजूद काजी घर की गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। सबका मनोरंजन कर रहे हैं और घर में पॉजिटिविटी बनाए हुए हैं। यही तो हमारे रॉकस्टार हैं।'

 

काजी की टीम ने फैंस से कहा कि इस तरह की खबरों पर यकीन न करें। हम आपको अपडेट करेंगे जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। आप सभी का प्यार और साथ चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'अपने देश में शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त के सपोर्ट में उतरे शेखर सुमन

शो से बाहर हुईं रीति तिवारी

काजी तौकीर की गेम को लोग पसंद कर रहे हैं। उन्हें सिगिंग रियलिटी शो 'गुरुकुल' से पहचान मिली थी। वह इस शो के विनर थे। 'बिग बॉस' 20 में सलमान खान भी काजी की जमकर तारीफ करते हैं। इस हफ्ते घर से मनोज तिवारी की बेटी रीति घर से बाहर हो गई। रीति तिवारी को कैप्टेंसी के दावेदार माही विज, यंग डीएसए, उदिति सिंह ने मिलकर वोट आउट किया।

Related Topic:#Bigg Boss

और पढ़ें