logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कभी कभी सेलेक्शन में कमी...', 'बिग बॉस 20' के बोरिंग कंटेस्टेंट्स पर बोले सलमान

'बिग बॉस 20' शुरू हो चुका है लेकिन इस बार का सीजन दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। दर्शक इस बार के कंटेस्टेंट्स से खुश नहीं है।

Salman Khan

सलमान खान, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' का प्रीमियर बहुत फीका रहा। शो में शामिल हुए ज्यादातर कंटेस्टेंट्स को लोग जानते नहीं हैं। इसके अलावा इस सीजन को सबसे ज्यादा बोरिंग सीजन बताया जा रहा है। अब सलमान खान ने इन आलोचनाओं और कास्टिंग पर अपना रिएक्शन दिया है।

 

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने आम्रपाली दुबे से पूछा कि क्या आपको बिग बॉस 20 के इस सीजन में कोई कमी लगती है? आम्रपाली ने इसका जवाब  नहीं में दिया।

 

यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे और अर्शिफा में हुआ झगड़ा, एक-दूसरे पर जमकर उछाला कीचड़

सलमान ने कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग पर दिया रिएक्शन

सलमान ने आगे कहा, 'हमने सोचा था कि कंटेस्टेंट्स को बहुत ध्यान से चुना गया है लेकिन कभी कभी हमारे सेलेक्शन में भी कमी पड़ जाती है और  जब आप कहते हैं कि कोई कमी नहीं हो तो हमें लगता है कि एक या दो कमीना तो होगा ही घर में ना।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'बिग बॉस होस्ट करना बहुत ही सम्मान की बात है। आप लोगों की दुआओं की वजह से, योगदान की वजह से और नियमों की उल्लंघन की वजह से आपकी बदतमीजी की वजह से, भावनाओं और कार्यों की वजह से और गालियों तो हम काट देते हैं। आप मेरा नाम जरूर रोशन करोगे।'

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर में शामिल होने से चूकी 'हनुमान अंश', जानिए कारण?

नॉमिनेशन टास्क हुआ रद्द

शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं। तभी बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि कुछ सदस्यों से बड़ी गलती है जिसकी वजह से नॉमिनेशन की प्रक्रिया रद्द करता हूं। अब घरवालों की इसकी क्या सजा मिलेगी। इसके लिए एपिसोड देखना होगा।

 

 

View on Instagram

 

 

इस बार शो में माही विज, आसिफ खान, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, रीति तिवारी, यूंग डीएसए, अर्शिफा खान, मैरी कॉम जैसे कलाकार हैं। दर्शक शो के लाइन अप से बहुत खुश नहीं है। इस हफ्ते वीकेंड का वार में सबसे कम वोट उदिति सिंह को मिले थे लेकिन इस बार तथास्तु सीजन है तो उनकी एक लाइफ लाइन अभी भी बची है। जबकि घर के कप्तान यूंग डीएसए बने थे। यूंग ने कनिका से उनकी एक लाइफ लाइन छीन ली थी। आप इस शो को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।

 


और पढ़ें