'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट आसिफ खान ने 'बिग बॉस' के मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगाया था। आसिफ ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर का अहम नियम तोड़ा था। नियम तोड़ने के कारण 'बिग बॉस' ने उन्हें और बाकी 4 सदस्यों को सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया।
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने आसिक के व्यवहार, गुस्से और उनकी शिकायतों पर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि आसिफ बदतमीजी की मिसाल हैं और कहा, 'क्या आप घर पर भी ऐसे ही हैं? घर पर कौन-कौन है? मैं गारंटी दे सकता हूं कि आप अपनी मां और बहनों के साथ कभी ऐसा बर्ताव वहीं करेंगे। क्या वे यह शो नहीं देखेंगी। और आपमें इतना गुस्सा है कि आप लोगों पर चार्ज होते है। पहले आप खुद को देखिए। आप के अंदर किसी और को प्रभावित करने वाला कोई गुण नहीं दिखता है। यह क्या बात हुई बिग बॉस बायस्ड है?'
यह भी पढ़ें: कभी गुस्सा तो कभी आंसू, जब 'बिग बॉस' में दिखा सलमान का स्वैग
सलमान ने आसिफ की लगाई क्लास
सलमान ने आगे कहा, 'जब भी कोई गलती होती है तो आप चारों यह कहते हैं कि बिग बॉस बायस्ड है (यंग डीएसए, आम्रपाली दुबे, लव गिल और स्काउट ओपी)। नॉमिनेशन पर कौन चर्चा कर रहा था? ये रूल हमेशा से है और यही ही नहीं बिग ब्रदर में भी है। बिग बॉस ने जब वह क्लिपिंग दिखाई उसके बाद वह क्लासिक केस है ना एक तो चोरी उस पर सीना जोरी, गलती मानने में दिक्कत क्या है?'
उन्होंने आगे कहा, 'ये हेकड़ी कहां से आती है? और वह भी जब खुद को पता है कि गलत हो उसके बावजूद चैलेंज करना, दुनिया बेवकूफ है क्या?और फिर यह भी कहना है कि दूसरों ने भी किया होगा लेकिन दिखाया गया नहीं। बिग बॉस 24 घंटे चलता है। बस गालियां काटते हैं। बिग बॉस किसी के साथ नहीं है। आप सब मेरी और बिग बॉस की नजर में बराबर हैं।'
यह भी पढ़ें: 44 दिन बाद भी 'हनुमान अंश' ने मचाया गदर, कमाई में 'दायरा' और 'वाइब' रही पीछे
सलमान की डांट सुन रोने लगे आसिफ
सलमान की डांट के बाद आंखों में आंसू आ गए और उन्हें समझ नहीं आया कि सिर्फ उन्हें ही क्यों बदतमीज कहा जा रहा है। फिर उन्होंने कहा कि वह अब इस शो को छोड़कर जाना चाहता है।