18 सितंबर को सिनेमाघरों में करीना कपूर की 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' रिलीज हुई। ये दोनों अलग-अलग जोनर की मूवी है जिसके रिलीज का दर्शकों को इंतजार था। इन दोनों फिल्मों को दर्शकों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश ने दोनों फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है।
44 दिन बाद भी सिनमेघरों में 'हनुमान अंश' का क्रेज देखने को मिला है। कमाई के मामले में 'हनुमान अंश' इन दोनों फिल्म से आगे है। आइए जानते हैं 'दायरा' और 'वाइब' ने 2 दिनों में कितने करोड़ की कमाई की?
यह भी पढ़ें: 'घुमा के चाटा मारो', गलत एंगल से फोटो लेने के लिए पैपराजी पर भड़के सलमान
'दायरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'दायरा' में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 60% तक उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने दूसरे दिन 2.18 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने दो दिनों में कुल मिलाकर 3. 34 करोड़ की कमाई की। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में एक 24 की लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में इर्दगिर्द घूमती है।
वाइब
कुणाल खेमू की कॉमेडी मूवी 'वाइब' रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म ने दूसरे दिन 2. 65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 21% था। फिल्म का कुल कलेक्शन 4. 35 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म में कुणाल के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर का कैमियो रोल है। यह ऐक्शन कॉमेडी फिल्म है।
यह भी पढ़ें: 'फिल्मों में आएंगी तो फिट हो जाएंगी', क्या सलमान ने कैटरीना की तरफ किया इशारा?
'हनुमान अंश' पड़ी भारी
'हनुमान अंश' ने 44वें दिन 9.75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 304.80 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 329. 30 करोड़ का बिजनेस किया है। 'हनुमान अंश' ने इस वक्त की सभी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे कर दिया है जिसमें 'मिर्जापुर: द मूवी' का नाम भी शामिल है। यह इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली आध्यात्मिक फिल्म बन गई है।