सोशल मीडिया पर सेलेब्स आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोल होते रहते हैं।
सलमान खान
ने 'बिग बॉस' में ट्रोलर्स को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उनके लुक का मजाक उड़ाते हैं। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कैटरीना कैफ का भी बचाव किया।
कैटरीना हाल ही में अंबानी परिवार के गणपति पूजा में शामिल हुई थीं। उन्हें बढ़े हुए वजन की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाई थी। लोगों का कहना था कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है। उन्होंने पिछले साल नवंबर महीने में बेटे विहान को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी के बाद से कैटरीना ब्रेक पर है।
यह भी पढ़ें: 'बूढ़ा हो गया है', सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, गुस्से में उतारी शर्ट
सलमान ने कैटरीना कैफ का किया बचाव
सलमान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में यूट्यूबर स्काउट ओपी और अर्शिफा खान के बीच में हुए झगड़े पर बात की। स्काउट ने अपनी गेमिंग कम्युनिटी से कहा था कि खत्म कर दो इसे। सलमान ने इस कमेंट पर बात करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स किस तरह से लोगों को नीचा दिखाकर पैसा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी सेलिब्रिटीज के शरीर, वजन, लुक, फैमिली, असफल करियर और निजी जिंदगी के बारे में बात करके आप अपनी परवरिवश दिखा रहे हो।
प्रेग्नेंसी के बाद कैटरीना कैफ को जिस तरह का ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उस पर सलमान ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कोई ऐक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हो तो लोग उसके वजन पर कमेंट करने लगते हैं। उन्होंने कहा, 'प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वह फिल्मों में दोबारा वापसी करेंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी। वह इस समय अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती है।'
यह भी पढ़ें: अटैक या सीने में दर्द, बिगबॉस के सेट पर सलमान खान को क्या हुआ? अब खुला राज
सलमान ने इस दौरान कैटरीना का नाम नहीं लिया। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सलमान का यह कमेंट कैटरीना कैफ के लिए था क्योंकि उन्हें ही पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। सलमान के इस कदम की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।