'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में काफी ड्रामा देने को मिला। शो के होस्ट
सलमान खान
ने सेलेब्स की ट्रोलिंग से लेकर महिला ऐक्टर्स को असहज महसूस कराने जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने पैपराजी की आलोचना की जो अभिनेत्रियों की पीछे से तस्वीरें खींचते हैं और फॉलोअर्स से अंदाजा लगाने को को कहते हैं कि कौन हैं यह बताओ।
उन्होंने अभिनेत्रियों से अपील की अगर वे इस तरह की स्थिति का सामना करते हैं तो इसके खिलाफ आवाज उठाएं। सलमान ने उन लोगों की आलोचना की जो मशहूर हस्तियों के पीछे से तस्वीरें खींचते हैं। उन्होंने कहा, 'और फिर वह एक शॉट जो वे पीछे से लेते हैं जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आता? हो सकता है कि कुछ लोग कहें कि ठीक है मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन लोगों को क्या जिन्हें पसंद नहीं है? मैंने हाल ही में देखा कि सई मांजरेकर को इसमें बहुत असहजता महसूस हुई थी। नेहा धूपिया ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। मेरी अपनी भतीजी चल रही थी और वे लगातार पीछे से तस्वीरें खींच रहे थए और कैप्शन में क्या लिखा था कि अंदाजा लगाइए कि यह कौन है और ऐसा करने वाले वे कौन होते हैं?'
यह भी पढ़ें: 'फिल्मों में आएंगी तो फिट हो जाएंगी', क्या सलमान ने कैटरीना की तरफ किया इशारा?
पैपराजी पर भड़के सलमान खान
सलमान ने इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा उन लड़कियों को कह रहा हूं जिन्हें यह पसंद नहीं है। जहां ऐसा हुआ, घुमा के चाटा मारो। बोलना अपनी मां-बहन का ये शॉट ले जा और हमको दिखा।' सलमान ने ऐसे वीडियो बनाने वाले लोगों को चेतावनी दी।
उन्होंने कहा, 'यह कैसी सोच है? मैं जिन 90% लड़कियों को जानता हूं जो अब मां बन चुकी हैं। वे पहले भी ऐसा नहीं चाहती थीं और अब भी नहीं चाहती। मैं उन लोगों को देखना चाहता हूं जो ऐसे वीडियो बनाते हैं और फिर अगर मुझे पता चला कि वे कौन हैं तो फिर।' उन्होंने ट्रोलिंग के पीछे की वजह पर सवाल उठाते हुए कहा, 'आप ट्रोल क्यों करना चाहते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रोड्यूसर या कुछ ऐक्टर्स सेलिब्रिटीज को ऑनलाइन निशाने के लिए लोगों को पैसे देकर ऐसे व्यवहार को बढ़ावा दे सकते हैं।'