'बिग बॉस 20' का आज पहला वीकेंड का वार है। शो के होस्ट
सलमान खान
ने अपने फैंस का दमदार अंदाज में स्वागत किया। इस हफ्ते कुछ कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया। इस लिस्ट में तौकीर काजी से लेकर यूंग डीएसए तक का नाम शामिल है। यूंग इस हफ्ते के पहले कफ्तान बन गए हैं।
घर में मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, कनिका खान, आसिफ खान भी नजर आए। इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा तौकीर काजी की हुई। सोशल मीडिया पर उनकी हरकतों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। आइए जानते हैं सलमान ने किसे लगाई फटकार?
यह भी पढ़ें: 'ब्लू' फिल्म ने बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन पर लगाया ताला, जानिए पूरा किस्सा
सलमान ने तौकीर काजी की तारीफ की
सलमान ने घर में सबसे ज्यादा तारीफ तौकीर काजी की है। वीकेंड पर सलमान ने बाकी घरवालों के साथ तौकीर काजी का हुक स्टेप किया। उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। घर में आम्रपाली दुबे ने अर्शिफा को बच्ची बुला दिया था। इस वजह से अर्शिफा और आम्रपाली के बीच झगड़ा हुआ था। सलमान ने उन्हें समझाया कि यूंग तो आपसे भी छोटे हैं लेकिन उन्हें कोई नहीं कहता है। टास्क में अर्शिफा खान ने आम्रपाली पर भी निशाना साधा।
View on Instagram
यह भी पढ़ें: 'फैमिली फुल हाउस' से रोहित शर्मा करेंगे टीवी पर डेब्यू, क्या है शो का फॉर्मेट?
घर में कौन हीरो? कौन बना लॉस
घर में टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स ने अपनी भड़ास निकाली। हर कंटेस्टेंट्स ने अपने हिसाब से एक कंटेस्टेंट्स को घर का बॉस और एक को लॉस बताया है। घर में बॉस का कंटेस्टेंट्स का टैग काजी को मिला। वहीं अमन को घरवालों ने लॉस का टैग दिया। इस हफ्ते घर में अमन गांधी, उदिति सिंह, लव सिंह, ईशा रिखी को नहीं दिखने का टैग मिला। सलमान ने अमन को बताया कि आप लोग घर में नहीं दिख रहे हैं। आप 16 लोगों को बाहर की पर्सनैलिटी को देखते हुए लाया गया था। रिति तिवारी और ऑस्ट्रियाई ऐक्टर और मॉडल रोहेद खान को सलमान ने सलाह दी कि आप लोग अपनी पहचान बनाने आए हो। हर कोई सेलिब्रिटी नहीं होता है। शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स आऐ थे जिन्होंने अपनी पर्सनैलिटी से अपना नाम बनाया।