logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'फैमिली फुल हाउस' से रोहित शर्मा करेंगे टीवी पर डेब्यू, क्या है शो का फॉर्मेट?

क्रिकेटर रोहित शर्मा टीवी शो 'फैमिली फुल हाउस' लेकर आ रहे हैं। यह शो 19 सितंबर से ऑन एयर होगा।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा टेलीविजन पर डेब्यू करने वाले हैं। वह सोनी टीवी के नए शो 'फैमिली फुल हाउस' में बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। यह शो 19 सिंतबर से ऑनएयर होगा जिसे आप सोनी टीवी और सोनी लिव पर देख सकते हैं। इस शो के कुछ प्रोमो सामने आए हैं जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शक इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, कुणाल खेमू और दिनेश लाल यादव नजर आए। एक सीन में राहुल शर्मा बाकी क्रिकेटर्स के साथ डांस करते हुए नजर आए। रोहित शर्मा ने प्रोमो में बताया कि 19 सितंबर को मेरा टी20 में डेब्यू हुआ था। अब 19 सितंबर को वह टीवी पर अपना डेब्यू करने वाला है। शो के दूसरे प्रोमो में रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'ब्लू' फिल्म ने बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन पर लगाया ताला?

क्या होगा फैमिली फुल हाउस का फॉर्मेट?

 

शो का फॉर्मेट अभी सामने नहीं आया। हालांकि प्रोमो को देख कर लग रहा है कि यह एक हल्का फुल्का गेम शो होगा। इस शो में रोहित गेस्ट के साथ मजाक मस्ती करते नजर आएंगे। साथ में अपनी लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाते हुए नजर आएंगे।

 

एक प्रोमो में राहुल के साथ अभिनेता राकेश बेदी नजर आ रहे हैं। राकेश ने राहुल से पूछा कि जब 140 की स्पीड में बॉल आती है तो आप फैसला कैसे करते हो कि इसको कहां मारना है? राहुल ने जवाब देते हुए कहा, कुछ बॉलर ऐसे हैं जिनका मुझे पता है कि कहां पर मारना है? उनका जवाब सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।

 

 

 

View on Instagram

 

यह भी पढ़ें: CINTAA ऑफिस के बाहर पूनम ढिल्लों और उपासना का झगड़ा, पुलिस बोलीं- 'शर्म करो'

क्या क्रिकेट से सन्यांस से लेंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा ने पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। ओडीआई क्रिकेट में उनका सफर जारी है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं। टीवी शो की मेजबानी उनके करियर का एक नया पहलू है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने वनडे क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया है।


और पढ़ें