logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नहीं दिख रहा 'बिग बॉस 20' का क्रेज, दर्शकों ने इन वजहों से दिया 'फ्लॉप' का टैग

दर्शकों के बीच में 'बिग बॉस 20' का क्रेज कुछ खास देखने को नहीं मिल रहा है। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है।

 bigg boss 20

'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट्स, Photo credit: social meda

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

6 सितंबर को 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर था। शो को ऑन एयर हुए हफ्ते भर से ज्यादा हो गया है। इस बार शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शक ज्यादा ऐक्साइटेंड नहीं है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इस लिस्ट में माही विज, कनिका मान,आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, अर्शिफा खान, मैरी कॉम, ईशा रिखी, कुशाल तंवर, यूंग डीएसए, उदिति सिंह, तन्मय सिंह, अमन गांधी, रिती तिवारी, लव गिल, रोहेद खान, काजी तौकीर का नाम शामिल है। इनमें से ज्यादातर कंटेस्टेंट्स को लोग नहीं जानते हैं।

 

इस वजह से शो का प्रीमियर कुछ खास नहीं रहा जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कंटेस्टट्स को बोरिंग टैग दिया गया है। घर में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स को देखकर लग रहा है कि वे छुट्टी मनाने आए हैं। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच के झगड़े भी बेतमलब की छोटी-छोटी बातों पर हुए हैं। वीकेंड पर सलमान ने भी घरवालों को बताया कि तौकीर काजी के अलावा कोई भी सदस्य एंटरटेनिंग नहीं लग रहा है।

 

यह भी पढ़ें: ईशा रिखी ने एक्स हसबैंड बादशाह पर लगाए इमोशनल, फिजिकल चीटिंग के आरोप! छलका दर्द

'बिग बॉस' की कास्टिंग टीम में हुआ बदलाव

'बिग बॉस' जैसे शो को बनाने के पीछे बहुत बड़ी टीम काम करती है। शो की बैक हैंड टीम पहले से ही कंटेस्टेंट्स का इंटरव्यू लेती है। उनके स्टारडम के हिसाब से उन्हें शो में आने का ऑफर दिया जाता है। यह प्रकिया हर सीजन में अपनाई जाती है लेकिन इस बार बिग बॉस की बैक हैंड टीम बदल गई है। यह दावा मनोरंजन पत्रकार आदित्य राणा ने जिंगाबाद को दिए पॉडकास्ट में किया है। 

 

आदित्य राणा ने कहा, 'पुरानी बिग बॉस की टीम अब लॉकअप की नई टीम है। ऐसे में लड़ाई क्या है कि मैं किसी का भी नाम नहीं लूंगा। पहले जो एमटीवी पर 'लॉकअप' आता था। वह बालाजी का था क्योंकि वायाकॉम का ग्रुप है एमटीवी तो सब एक छतरी के नीचे है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इस बार 'लॉकअप' नेटफ्लिक्स पर आया है। 'द अलायंस' भी एंडोमल का प्रोडक्ट है। सभी शोज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते हैं। इस वजह से सभी में कंपटीशन चलता है।' इसी इंटरव्यू में आदित्य ने बताया कि 'बिग बॉस' का प्रेस कॉन्फ्रेंस स्क्रिप्टेड नहीं होता है। सभी पत्रकारों को एक जैसा ट्रीट किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh उत्तराखंड में हुई टैक्स फ्री, सिनेमाघरों को वापस मिलेंगे कटे पैसे

सलमान ने भी आलोचना को किया स्वीकार

वीकेंड का वार एपिसोड में भी सलमान ने शो की आलोचनाओं को स्वीकार करते हुए कहा था कि हमने सोचा था कि कंटेस्टेंट्स को बहुत ध्यान से चुना गया है लेकिन कभी कभी हमारे सेलेक्शन में भी कमी पड़ जाती है और  जब आप कहते हैं कि कोई कमी नहीं हो तो हमें लगता है कि एक या दो कमीना तो होगा ही घर में ना।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें