'बिग बॉस 20' में रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। उन्होंने हाल ही में रैपर के साथ शादी में आई दिक्कतों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बेस्ट फ्रेंड्स के तौर पर बात करते हुए कहा कि बादशाह रिश्ता तो चाहते थे लेकिन उसके साथ जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते थे। शो पर ईशा ने कनिका मान के साथ बातचीत के दौरान अपने रिश्ते और बेस्ट फ्रेंड्स के साथ रिशतों की बारीकियों पर खुलकर बात की।
शो पर उन्होंने बताया कि रिश्ते में उनके साथ फिजिकल, इमोशनल और सोशल चीटिंग हुई है। ईशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो में कनिका ने ईशा से पूछा कि तुम रिलेशनशिप को कैसे देखती हूं। उन्होंने कहा, 'अगर कोई आकर मुझसे कनिका के बारे में कुछ कहेगा तो मैं उस पर तब तक यकीन नहीं करूंगी जब तक खुद न देख लूं। रिश्तों के मामले में मेरा यही रवैया है। अगर कोई मुझसे कुछ आकर कहेगा तो मैं उनसे कहूंगी या तो मुझे सबूत दो या फिर मेरे दिमाग के साथ खेलना बंद कर दो।'
यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh उत्तराखंड में हुई टैक्स फ्री, सिनेमाघरों को वापस मिलेंगे कटे पैसे
रिश्ते में मिली बेवफाई
ईशा ने आगे कहा, 'भले ही रिश्ते के दौरान उन्हें शक हुआ हो लेकिन उन्होंने तब तक उन पर यकीन नहीं किया जब तक खुद चीजें नहीं देख लीं। जब रिश्ता खत्म होता है तब आपको ऐहसास होता है कि आपके साथ खेला जा रहा था।' इसके बाद कनिका पूछती हैं कि क्या आपने फिजिकल, इमोशनल या सोशल चीटिंग का अनुभव किया है। ईशा ने इसका जवाब हां में दिया और कनिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड हिंट करते हुए सारी बातें कही। ईशा ने कहा, 'आप इस तरह के टॉक्सिक रिश्ते में फंसे रहते हो। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे लिए तो आप मेरी बेस्ट फ्रेंड हो। मैं आपको उसी तरह से अपनी चीजें बता रही हूं लेकिन मुझे बाद में पता चलता है कि आपके मुझे अपना बेस्टफ्रेंड नहीं मानते हो।'
बादशाह के पास हर सर्कल के लिए अलग पार्टनर
उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें अपने पार्टनर के सभी लोगों से नहीं, बल्कि कुछ खास लोगों से मिलवाया गया था। सबसे अलग बात यह था कि मैं एक खास दायरे में अकेले में कर रही हूं न कि दुनिया के सामने। मैं आपको बस कुछ ही लोगों से अपने बेस्टफ्रेंड के तौर पर मिलवा रही हूं।'
View on Instagram
कनिका ने कहा, 'लेकिन ऐसा तुम क्या करोगी?' ईशा ने जवाब दिया, 'क्योंकि मेरे बहुत सारे दोस्त है।' कनिका ने आगे पूछा, 'क्या सच में इतने दोस्त है।' ईशा ने कहा, 'हां, वे वैसे लोग थे जिनके साथ आप एक या दो दिन मजे कर सकते हैं लेकिन सच यह है कि आपको कभी कोई दोस्त नहीं चाहिए था। आप बस गेम खेल रहे थे।'
यह भी पढ़ें: पिता की याद में अमिताभ बनाएंगे अयोध्या में धर्मशाला, 15 करोड़ की है जमीन
जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते थे बादशाह
फिर कनिका ने पूछा ऐसा क्यों? ईशा ने जवाब दिया कि अपनी सहुलियत के हिसाब से क्योंकि आप बहुत अच्छे हो। मैं चाहता हूं कि आप मेरी लाइफ में रहो क्योंकि आपके साथ जो फील करता हूं कही नहीं है। कनिका ने आगे पूछा कि फिर आपको जिम्मेदारी क्यों नहीं लेनी?
ईशा ने कहा, 'हां, मैं आपके साथ तो रहना चाहता हूं लेकिन मैं आपकी आजादी चाहता हूं और चाहता हूं कि कुछ खास लोगों से ही मिलो लेकिन ग्रुप के बाहर नहीं। फिर मुझे पता चला कि कनिका तो मेरी कभी दोस्ती थी नहीं। उसने मुझे अलग पिक्चर दिखाई। सिर्फ कनिका ही नहीं उसके आस पास लोग भी वैसे नहीं थे जैसा दिखा रहे थे। सबके साथ दिखने वाली तस्वीर सिर्फ दिखावा था'। इस पूरी बातचीत में ईशा ने बादशाह का नाम कही नहीं लिया। उन्होंने बादशाह को अपना बेस्टफ्रेंड बताते हुए सभी बातों का जिक्र किया है। बादशाह और ईशा की शादी इसी साल हुई फरवरी में हुई थी। शादी के 5 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया।