logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BB 20: स्काउट ने तोड़ा यंग का भरोसा, गर्लफ्रेंड से जुड़ा सीक्रेट बताने पर भड़के

'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी ने यंग का सीक्रेट कनिका और लव गिल के सामने रिवील किया था। इस बात पर यंग भड़क गए। उन्होंने स्काउट से दूरी बना ली है।

scout and yung

स्काउट और यंग, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और यंग डीएसए की शुरुआत से ही अच्छी दोस्ती है। दोनों की दोस्ती में कई उतार-चढ़ाव आए। शो पर यंग ने स्काउट को अपने रिलेशनशिप से जुड़ा सीक्रेट शेयर किया था। इस सीक्रेट का खुलासा स्काउट ने कनिका और लव गिल से किया था। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया था। 

 

मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में यंग और स्काउट के बीच में तकरार देखने को मिलती है। क्या इस वजह से दोनों के बीच में फिर से झगड़ा होगा? आइए जानते

हैं यंग किस वजह से नाराज है?

 

यह भी पढ़ें: फिल्मी बैकग्राउंड नहीं फिर कैसे शरवरी वाघ बनीं बड़े प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा?

स्काउट से नाराज हुए यंग

वीडियो में स्काउट यंग के साथ मस्ती करने की कोशिश करते नजर आते हैं। तभी यंग ने कहा कि भाई मत मस्ती कर, मन नहीं है। स्काउट बार-बार पूछते हैं कि क्या हो गया है। इस पर यंग ने कहा कि कुछ मैं भी तुमसे उम्मीद करता हूं। मुझे नहीं लगा था कि तुम ये बातें किसी से शेयर करोगे। वे भी उनके साथ जो उस चीज का इस्तेमाल मेरे खिलाफ कर सकते हैं।

 

इसके बाद यंग ने आम्रपाली से कहा, 'क्या इसने कभी इंसानों से कभी बात नहीं की क्या? इसे इतनी सी बात नहीं समझ आती है कि क्या, ब्रो के बीच का सीक्रेट मरते दमतक रखने का। ब्रो मेरे ये शो मां-बाप देख रहे हैं, समीक्षा देख रही हैं। समीक्षा का सिर नीचे मतलब मेरे मां-बाप का सिर नीचे। अगर वह इधर से उधर करेंगे तो फिर क्या फायदा है?' शो में दोनों के बीच कई मुद्दों को लेकर झगड़ा हुआ था। अब फिर से दोनों का पैचअप होता है या नहीं। इसे देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड है।

 

View on Instagram

 

यह भी पढ़ें: अंजलि अरोड़ा की भाभी ने परिवार पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, पति को बताया अय्याश

मनीष घोयल शो से हुए बाहर

पिछले हफ्ते मनीष गोयल अपनी चोट की वजह से शो से बाहर हो गए। उन्होंने पैर में चोट लगने की वजह से गेम से बाहर होने का फैसला लिया था। मनीष के बाहर होने के बाद शो में 10 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को बताया था कि मनीष को इस हफ्ते सबसे कम वोट नहीं मिले थे।

Related Topic:#Bigg Boss

और पढ़ें