बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में शरवरी के साथ
आयुष्मान खुराना
लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। इसका निर्माण राजश्री प्रोडक्शन ने किया है। राजश्री प्रोडक्शन की गिनती इंडस्ट्री के बड़े प्रोडक्शन हाउस में होती है। सूरज बड़जात्या को परिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।
राजश्री प्रोडक्शन से पहले शरवरी कई बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा रह चुकी हैं। इस लिस्ट में वाईआरएफ से लेकर मैडॉक फिल्म्स का नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं शरवरी इतने कम समय में इंडस्ट्री के बड़े प्रोडक्शन हाउस की लीड ऐक्ट्रेस कैसे बन गईं?
यह भी पढ़ें: अंजलि अरोड़ा की भाभी ने परिवार पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, पति को बताया अय्याश
शरवरी का फिल्मी बैकग्राउंड नहीं हैं
शरवरी के पिता शैलेश वाघ पेशे से बिल्डर हैं और उनकी मां नम्रता वाघ आर्टिटेक्ट हैं। शरवरी की मां के पिता पूर्व सीएम मनोहर जोशी हैं। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने अपने परिवार से बिल्कुल अलग राह चुनी। उन्होंने ऐक्ट्रेस बनने का फैसला किया। इसके लिए कड़ी मेहनत की।
शरवरी ने कैमरे के सामने आने से पहले उसके पीछे की बारीकियों को सीखा है। उन्होंने 2015 से 2018 के बीच असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा 2' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। वह 2014 से ऑडिशन भी दे रही थीं। उन्हें पहला ब्रेक साल 2020 में कबीर खान की निर्देशित वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में मिला था। इस सीरीज में उनके साथ सनी कौशल मुख्य भूमिका में थे।
2021 में उन्होंने 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू ऐक्ट्रेस का फिल्मफेयर और IIFA अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म को वाईआरएफ (YRF) ने प्रोड्यूस किया था। वाईआरएफ अक्सर कलाकारों के साथ तीन फिल्मों का बॉन्ड साइन करवाता है। इसी बॉन्ड की वजह से शरवरी को अल्फा में भी सेकंड लीड का रोल मिला था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म में शरवरी के साथ
आलिया भट्ट
और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे।
यह भी पढ़ें: अमेरिकन रैपर स्वे ली पर फेंकी बीयर, शो रोककर जमकर दी गालियां
शरवरी के लिए 'मुंज्या' बनी टर्निंग प्वाइंट
शरवरी को दमदार ऐक्टिंग की वजह से दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' में बेला का रोल मिला था। फिल्म में उनके और अभिनेता अभय वर्मा के काम की खूब तारीफ हुई थी। यह फिल्म शरवरी के करियर की सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट थी। 2024 में नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'महराज' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरवरी के साथ
आमिर खान
के बेटे जुनैद खान नजर आए थे। जुनैद और शरवरी के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। वाईआरएफ की इस फिल्म की हीरोइन भी शरवरी थीं। इसके बाद वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'वेदा' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।
'मैं वापस आऊंगा' में छाईं शरवरी
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में शरवरी ने जिया का रोल निभाया था जो अपने लवर कीनू से अलग हो जाती है। इस फिल्म में वेदांग रैना ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी।