logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पड़ोसी ने सलमान को किया था बदनाम, कोर्ट ने पोस्ट डिलीट करने का दिया निर्देश

सलमान खान ने अपने पड़ोसी केतन कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का केस किया है। अब इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

salman khan

सलमान खान, Photo Credit: Salman Insta Handle

सलमान खान और उनके पड़ोसी के बीच का विवाद बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। उन्होंने अपने पनवेल वाले पड़ोसी केतन कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का केस किया था क्योंकि वह सलमान के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कोर्ट ने केतन को आदेश दिया है कि वह अपने सोशल मीडिया से सलमान के खिलाफ शेयर हुए पोस्ट और वीडियो को हटाने का विचार करें।

 

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का यह मतलब नहीं है कि कोई भी सेलिब्रिटीज के खिलाफ बदनामी वाली बातें पोस्ट कर सकता है। जस्टिस शर्मिला देशमुख की सिंगल बेंच ने सवाल किया कि संबंधित अधिकारियों के पास जाने की बजाय कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर ऐसी बातें क्यों पोस्ट करेगा?

 

यह भी पढ़ें: ईशा रिखी ने बादशाह संग शादी को कंफर्म किया, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

सलमान खान का पड़ोसी से क्या विवाद है?

कोर्ट ने यह आदेश केतन कक्कड़ को जारी किया था जिनकी जमीन महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में पनवेल स्थित सलमान खान के फॉर्महाउस से सटी हुई है। कक्कड़ ने सलमान खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फॉर्म हाउस के निर्माण के लिए पर्यावरण नियमों का उल्लंघन किया है। यहां तक की उनकी जमीन तक जाने का रास्ता भी रोक दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में पुलिस के अधिकारियों से भी संपर्क किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 

 

 

सलमान ने केतन कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का केस किया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि कक्कड़ के पोस्ट और वीडियो से उनकी छवि खराब हो रही है। इस मामले में सिविल कोर्ट ने कक्कड़ को वीडियो हटाने का आदेश देने से मना कर दिया था जिसके बाद सलमान ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बेंच ने कक्कड़ को फोटो और वीडियो हटाने पर विचार करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

 

Related Topic:#Salman Khan

और पढ़ें