बॉलीवुड रैपर बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस साल के मार्च महीने में बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस समय बादशाह या ईशा ने शादी की तस्वीरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। अब ईशा रिखी ने अपनी शादी की खबरों को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा हैं और उनकी शादी रैपर बादशाह से हुई थी।
ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान फैंस संग अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। एक फैन ने ईशा से कहा कि मैम आपकी शादी बादशाह से हुई लेकिन आप एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हो? इस पर ईशा ने लिखा, 'ये सवाल मुझे कई लोगों ने पूछा है? ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मेरे पति को आप सभी को एक्सप्लेनेशन देना चाहिए। उन्होंने अपने पति को टैग करते हुए लिखा, पतिदेव दर्शकों के कुछ सवाल है। आप जल्द से जल्द लोगों को जवाब दीजिए।'
यह भी पढ़ें: 'पेड्डी' ने करा दिया 'ब्लास्ट' का नुकसान, बॉक्स ऑफिस पर कौन पड़ रहा भारी?
ईशा रिखी ने शादी की खबर पर लगाई मुहर
एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों पति-पत्नी हैं लेकिन आप दोनों की साथ में एक भी फोटो नहीं है?' इस सवाल का ईशा ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ बादशाह संग अपनी प्यारी सी फोटो शेयर कर दी। हालांकि अभी तक शादी की खबरों को लेकर बादशाह ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा पंजाबी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे, हैप्पी गो लकी जैसी फिल्मों में काम किया है। 2018 में उन्होंने फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: 14 सेलिब्रिटीज और 2 बेरहम जेलर, 'लॉक अप 2' का टीजर रिलीज, कहां देख सकते हैं शो?
कब हुई थी ईशा और बादशाह की शादी?
24 मार्च को ईशा की मां पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थीं। इस शादी में परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा दूल्हे और दुल्हन के जोड़े में नजर आए थे। हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की हैं। बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। ईशा से यह उनकी दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2012 में पहली शादी जैस्मिन से शादी की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। 2019 में दोनों का तलाक हो गया। पहली शादी से बादशाह की एक बेटी है जो अपनी मां के साथ लंदन में रहती है।