ऐक्शन फिल्मों के लिए मशहूर ऐक्टर अर्जुन सरजा ने साउथ इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म 'ब्लास्ट' रिलीज हुई थी। जिसकी खूब तारीफ भी हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन भी अच्छा हो रहा है। अभी तक मैदान खाली था और 'ब्लास्ट' सिनेमाघरों में राज कर रही थी। इस बीच राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' रिलीज हो गई और अब 'ब्लास्ट' की कमाई पर असर पड़ना तय हो गया है। कहा जा रहा है कि अब कमाई बंट जाएगी और इसका नुकसान 'ब्लास्ट' को हो सकता है क्योंकि 'पेड्डी' देखने वालों की संख्या भी कम नहीं है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन सरजा के साथ-साथ कई सारे बड़े ऐक्टर्स मौजूद हैं, जिनमें प्रीति मुखुंधन, अभिरामी, विवेक प्रसन्ना, जॉन कोकेन, अर्जुन चिंदबरम और पवन के नाम शामिल हैं। यह एक ऐक्शन-थ्रिलर वाली फिल्म है, जो एक ऐसे गरीब परिवार की कहानी है, जिसे कमजोर लोगों की रक्षा करने के लिए ट्रेन किया गया है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब यह परिवार एक खतरनाक गैंग के साथ लड़ाई में फंस जाता है।
यह भी पढ़ें: 14 सेलिब्रिटीज और 2 बेरहम जेलर, 'लॉक अप 2' का टीजर रिलीज, कहां देख सकते हैं शो?
'पेड्डी' के आने से गिरी 'ब्लास्ट' की कमाई
सुभाष के राज की फिल्म 'ब्लास्ट' ने जहां अपने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं अब फिल्म की दूसरे बुधवार की कमाई आ चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लास्ट ने रिलीज के 14वें दिन भारत में 0.98 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। भारत में 'ब्लास्ट' का अब तक का कलेक्शन 39.29 करोड़ रुपये का हो गया है।
'ब्लास्ट' 28 मई को रिलीज हुई थी और 'पेड्डी' 4 जून को रिलीज हुई। 'पेड्डी' ने सिर्फ 7 दिन में भारत में 187.25 करोड़ रुपये और दुनिसाभर में 350 रुपये कमा लिए। इतना ही नहीं 'पेड्डी' ने हर भाषा में अच्छी-खासी कमाई की है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि राम चरण की यह फिल्म अर्जुन सरजा की 'ब्लास्ट' को काफी पीछे छोड़ सकती है। इसकी वजह है कि 'पेड्डी' के रिलीज होने के बाद से ही 'ब्लास्ट' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, दोनों फिल्म को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: लाशों के प्राइवेट पार्ट पर की बात, प्रणित मोरे के चक्कर में सेजल पवार भी फंसीं
'पेड्डी' के रिलीज होने से पहले तक 'ब्लास्ट' की कमाई ठीक-ठाक चल रही थी। इस फिल्म ने 9वें दिन 2.11 करोड़, 10वें दिन 3.5 करोड़ और 11वीं 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, 12वें दिन से फिल्म की कमाई घटने लगी और 14वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 98 लाख रुपये कमाए।