रियलिटी शो 'लॉक अप' का नया सीजन आ गया है। शो के अगले सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बार रियलिटी शो को बॉलीवुड अभिनेता और नेता कंगना रनौत होस्ट नहीं करेंगी। 'लॉक अप सच या सजा' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे।
'लॉक अप 2' के टीजर में फराह खान और रितेश देशमुख जेलर की भूमिका में हैं। इस बार का शो ज्यादा मजेदार लग रहा है। 14 कैदियों को अपना सच बताना होगा। अभी मेकर्स ने शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। शो का पहला एमएक्स प्लेयर पर आया था। शो का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। यह शो 27 जून से ऑनएयर होगा। इस शो को शनिवार से बुधवार तक रात 8 बजे देख सकेंगे।
'लॉक अप 2' एक सर्वाइवल रियलिटी शो है जिसमें कंटेस्टेंट्स को आगे बढ़ने के लिए टास्क जीतना होगा। सिर्फ टास्क ही नहीं उन्हें अपने सच को कंफेस करना होगा। शो को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। शो के टीजर में दिखाया जाता है कि एक जेल में फराह खान को बंद कर दिया गया है। इसी जेल में रितेश भी बंद है। फराह कहती हैं, 'मुझे बाहर निकालो। मुझे क्यों बंद कर रखा है?' इस पर रितेश कहते हैं, 'कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो? जनता किसी को भी कटघरे में खड़ा कर सकती है।' इस पर फराह ने कहा, 'अबे एक था विलेन मुझ पर आरोप क्या है?'
रितेश ने आगे कहा, 'अब कहां से शुरू करें, बड़े पर्दे से सोशल मीडिया पर पहुंच गईं। मास्टर ऑफ डांस से मास्टर ऑफ नान।' फराह ने कहा, 'लोग मुझसे जलते हैं।' इस पर रितेश ने कहा, 'आपका एक टेढा कदम और जनता आपको कैंसिल कर सकती है। इस से बचने का एक तरीका है। सिर्फ अपना सच कहो।' फराह ने फिर कहा, 'सच कड़वा निकला तो।' रितेश ने कहा, 'जनता को जूस पसंद है' फिर फराह बोलीं, 'और ये जूस उगलवाएगा कौन?' रितेश ने कहा, हम इस लॉक अप के जेलर।
लॉक अप का फर्स्ट सीजन हिट था
'लॉक अप' का पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था। उस शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। इस शो का पहला सीजन कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने किया है।