logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लाशों के प्राइवेट पार्ट पर की बात, प्रणित मोरे के चक्कर में सेजल पवार भी फंसीं

370 की बिरयानी के बाद प्रणित के शो का एक और क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सेजल पवार ने पुरुषों के प्राइवेंट पार्ट का मजाक उड़ा रही हैं। उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Pranit More and Sejal Pawar

प्रणित मोरे और सेजल पवार, Photo Credit: Social media

स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके शो की एक क्लिप वायरल हुई थी जिसमें हिमांशु जागड़ा ने महिला के खिलाफ अभद्र कमेंट किया था। शो पर हिमांशु ने कहा था कि उसने महिला को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी तो उन्हें उसका रिटर्न चाहिए था। हिमांशु को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। ट्रोलिंग के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। 

 

हिमांशु के बाद अब सेजल पवार का वीडियो वायरल हो रहा है जो पेशे से डॉक्टर हैं। शो पर उन्होंने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट के साइज का मजाक उड़ाया था। लोग सेजल को खरी खोटी सुना रहे हैं। मामले को बढ़ते हुए देखकर सेजल ने अपनी गलती के माफी मांग ली है। आइए जानते हैं पूरा विवाद क्या है?

 

यह भी पढ़ें: 'जब फिल्में फ्लॉप हो रही थीं तब इग्नोर', Don 3 विवाद पर एमी ने दिया रणवीर का साथ

वायरल हुआ सेजल का बयान

वीडियो में सेजल ने बताया कि वह और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट। वे कॉलेज में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते है और उनके साइज का मजाक उड़ाते हैं। वीडियो की शुरुआत में प्रणित ने कहा, 'तुम लोग कैसे करते हो?' सेजल ने बताया, 'खोपड़ी काटी फिर लास्ट में जो प्राइवेट पार्ट है।' इस पर प्रणित ने कहा, 'तू डॉक्टर है या कसाई है और तुम लोग सीरियस भी रहते हो या जोक मारते हो।' इस पर सेजल ने कहा, 'मारते है।' प्रणित ने कहा, 'ऐसे जोक भी मारते हो इसके दिमाग में कुछ नहीं है।' उसके बाद सेजल ने कहा, जो भी है साइज वैगरह। इस पर प्रणित कहते हैं तुम लोग इन बातों के बारे में भी बात करते हो।

 

 

 

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सेजल का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'डॉक्टर होकर इस तरह की बातें करते हो। शर्म आनी चाहिए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'कोई डेड बॉडी का मजाक कैसे उड़ा सकता है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'हमारे समाज में 370 रुपये बिरयानी वाले हिमांशु ही नहीं सेजल जैसे डॉक्टर भी है जो मरे हुए पुरुषों के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ा रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: क्या आलिया की 'अल्फा' फ्रेंच फिल्म की है कॉपी? सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए सबूत

सेजल ने मांगी माफी

इस पूरे विवाद के बाद सेजल ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। उन्होंने अपेने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद मैं पूरी तरह से समझती हूं कि मेरी बातों से लोगों को ठेस पहुंची है और वे नाराज क्यों हुए है। मैंने जिस बारे में बात की थी वह बहुत ही सेंसिटिव है। मेरा कमेंट ऐसे सामने आया है जैसे उसे आना नहीं चाहिए थ। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं समझती हूं कि इरादे से भी ज्यादा लोगों पर इसका क्या असर पड़ा है। मैं कोई अपना बचाव करने नहीं आई हूं। मैं अपने गलती की जिम्मेदारी लेती हूं। अब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे एहसास होता है कि लोग मेरी बातों का कितना गलत मतलब निकाल सकते हैं। छात्र के रूप में मेरे लिए यह सीखने का अनुभव रहा है और आगे से संवेदनशील बातों को अधिक गंभीरता के साथ रखूंगी।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें