logo

ट्रेंडिंग:

Border 2 देखने ट्रैक्टर पर पहुंचे लोग, सनी देओल के फैंस ने इंटरनेट पर काटा गदर

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनके फैंस ट्रैक्टरों पर बैठकर फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे हैं।

border 2

बॉर्डर 2, Photo Credit: Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े क्लिप जमकर वायरल हो रहे हैं। सनी देओल के फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

 

1997 में बॉर्डर रिलीज हुई थी। 30 साल बाद अब फिल्म का सीक्वल आया है। 'बॉर्डर 2' में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा मुख्य भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर सिनेमाघर पहुंच रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: Border 2 के रिलीज से पहले खूब शोर, फिर रोल क्यों नहीं? अहान शेट्टी का क्या होगा?

ट्रैक्टरों पर बैठकर फिल्म देखने पहुंचे फैंस

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद का है। इस वीडियो में सनी के फैंस टैक्टरों पर चढ़कर सिनेमाघर में पहुंचे हैं। उनके ट्रैक्टरों सनी देओल का पोस्टर भी लगा था। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खेतों से लेकर सिनेमा हॉल तक। लोग बॉर्डर 2 एक त्योहार की तरह मना रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सनी देओल के फैंस के लिए जश्न है। बॉर्डर 2 बड़ी हिट होगी।' इसके अलावा भी सनी के फैंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में फैंस 'बॉर्डर 2' देखने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' के हीरोज की खूब चर्चा, हिरोइनें कौन हैं? मेधा राणा का बॉलीवुड डेब्यू

बॉर्डर 2

'बॉर्डर 2' वॉर ऐक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और जे.पी दत्ता ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स को ब्रेक कर सकती है। बॉर्डर 2 के अलावा सनी देओल की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap