'बॉर्डर 2' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 29 साल बाद फिल्म का सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। लीड ऐक्ट्रेस की बात करें तो फिल्म में इस बार मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
फिल्म में सनी देओल ने भारतीय सेना के मेजर जनरल हरदेव सिंह का किरदार निभाया है। उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। वरुण धवन ने मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल प्ले किया है। इसी तरह दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों की खूब चर्चा हो रही है लेकिन उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों के बारे में लोग जानते तक नहीं है। आइए जानते हैं फिल्म में लीड रोल अभिनेत्रियां कौन हैं और उनका क्या किरदार है?
यह भी पढ़ें: सनी की Border 2 ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल
'बॉर्डर 2' की लीड अभिनेत्रियां कौन हैं?
मोना सिंह- मोना सिंह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। फिल्म में वह सनी देओल की पत्नी की भूमिका में हैं। मोना स्क्रीन पर भले ही कम देर के लिए नजर आईं लेकिन अपने काम से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही।
सोनम बाजवा- सोनम बाजवा को दिलजीत दोसांझ के अपोजिट कास्ट किया गया है। फिल्म में सोनम में मंजीत का किरदार निभाया है। उनकी और दिलजीत की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
अन्या सिंह - अन्या सिंह अभी हिंदी सिनेमा में अपना नाम बना रही हैं। वह फिल्मों में सपोर्टिंग रोल प्ले कर रही हैं। अन्या ने फिल्म में अहान की प्रेमिका की भूमिका निभाई है।
मेधा राणा- मेधा राणा का यह पहली फिल्म है। उन्हें वरुण धवन के अपोजिट कास्ट किया गया है। मेधा बहुत कम देर के लिए नजर आईं लेकिन उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया है। यह फिल्म उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बयान नहीं, फायरिंग के केस में गिरफ्तार हुए KRK, क्या कांड किया था?
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन रणवीर की धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स से फिल्म के निर्माता बेहद खुश हैं।