logo

ट्रेंडिंग:

बयान नहीं, फायरिंग के केस में गिरफ्तार हुए KRK, क्या कांड किया था?

विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने ओशिवारा फायरिंग केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

KRK

कमाल राशिद खान। Photo Credit: KRK/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

विवादित फिल्म समीक्षक और अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) ओशिवारा गोलीकांड मामले में गिरफ्तार हो गए हैं। ओशिवारा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक फायरिंग में उनका नाम सामने आया था। 18 जनवरी को नालंदा सोसाइटी, ओशिवारा में कथित तौर पर 2 राउंड गोलियां दागी गई थीं। 

एक गोली दूसरी मंजिल पर मौजूद एक फिल्म निर्देशक के फ्लैट में लगी थी, दूसरी गोली चौथी मंजिल पर रह रही एक मॉडल के घर पर मिली थी। इस फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई थी लेकिन केआरके रडार पर आ गए थे। केआरके अपने बयानों की वजह से नहीं, फायरिंग केस में बुरी तरह फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' में विलेन बन छाए अली मुगल, कौन हैं यह अभिनेता जो बना PAK ऑफिसर

किया क्या था?

पुलिस ने बताया कि KRK ने कबूल किया है कि ये गोलियां उनकी लाइसेंसी वाली बंदूक से चलीं। वे बंदूक साफ कर रहे थे, तभी ऐसा हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। जोन-9 के डीसीपी दिक्षित गेडाम ने इसकी पुष्टि की है।

कैसे पकड़े गए KRK?

 शुरुआत में सीसीटीवी से कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन फॉरेंसिक जांच से पता चला कि गोलियां KRK के बंगले की तरफ से चलीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मुख्य संदिग्ध माना और गिरफ्तार किया। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर संजय चव्हाण की अगुवाई में 18 सदस्यों की टीम और क्राइम ब्रांच ने इस केस की जांच की।

यह भी पढ़ें: प्यार और मगरमच्छ के बीच फंसे 2 इन्फ्लुएंसर्स, 'तू या मैं' कौन बचाएगा अपनी जान

KRK कौन हैं?

कमाल राशिद खान को दुनिया KRK के नाम से जानती है। वह फिल्म अभिनेता रह चुके हैं। अब फिल्मों की समीक्षा करते हैं। वह अपने विवादिय बयानों के लिए हमेशा बदनाम रहे हैं। वह अभिनेता, फिल्म प्रोड्यूसर, लेखक और यूट्यूबर भी हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 1975 को उत्तर प्रदेश के देवबंद में हुआ था। कमाल आर खान, हिंदू और भोजपुरी फिल्मों की समीक्षा करते हैं। साल 2008 में उनकी एक फिल्म 'देशद्रोही' आई थी। फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। उन्होंने अपने लिए खुद फिल्म को प्रोड्यूस किया था। वह एक्टिंग भी कर रहे थे। सितम और द विलेन जैसे कुछ प्रोजेक्ट में आए लेकिन चर्चा नहीं हुई। अब वह फिर नए विवाद में फंस चुके हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap