logo

ट्रेंडिंग:

सनी की Border 2 ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई की?

Border 2

बॉर्डर 2 पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस मोना सिंह,  सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा हैं। मेधा राणा ने इंडस्ट्री में बॉर्डर 2 से डेब्यू किया है। फिल्म में उन्होंने वरुण की पत्नी की भूमिका निभाई हैं।

 

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता है। फिल्म को पहले दिन दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 29 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

 

यह भी पढ़ें: बयान नहीं, फायरिंग के केस में गिरफ्तार हुए KRK, क्या कांड किया था?

'बॉर्डर 2' ने पहले दिन तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड

'बॉर्डर 2' ने पहले दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म 'गदर 2' और 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकमयाब रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने भारत में धुरंधर से 71.4% ज्यादा कमाई की। 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'बॉर्डर 2' ने एडवांस बुकिंग में 12.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने 2 डी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई की है।

'बॉर्डर 2' ऑक्यूपेंसी रेट

ओपनिंग डे के दिन 'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी रेट 32.10% था। सुबह में 19. 46%, दोपहर में 26. 33% और शाम में 48.06% था। दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा शोज बुक हुए थे। फिल्म को आने वाले दिनों में माउथ पब्लिसिटी और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा मिलेगा। 

 

यह भी पढ़ें: 'अस्सी' में तापसी लड़ेंगी इंसाफ की जंग, इंटेंस लुक से जीता दिल

 

फिल्म में सनी पाजी एक बार फिर मेजर फतेह सिंह के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी आपको हंसाएगी, रुलाएगी और देशभक्ति का अनुभव कराएगी। फिल्म में सनी देओल की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनका डायलॉग्स लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। बॉर्डर 2 के अलावा सनी देओल की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इन फिल्मों के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap