logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Border में इस्तेमाल हुए थे असली गोले-बारूद, रियल लोकेशन शूटिंग, क्या कुछ था खास?

'बॉर्डर 2' के रिलीज होने में 2 दिन बचे हुए हैं। 28 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। दर्शक फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

border poster

बॉर्डर पोस्टर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

'बॉर्डर 2' का जबरदस्त क्रेज है। 28 साल बाद फिल्म का सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है। फिल्म का निर्माण जेपी दत्ता ने किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज से 28 साल पहले बॉर्डर रिलीज हुई थी। 'बॉर्डर' एक कल्ट क्लासिक मूवी है जो आज भी दर्शकों को खूब पसंद है। एक समय पर बॉक्स ऑफिस पर यह ऑल टाइम फेवरेट मूवी थी।

 

फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। उस समय इस फिल्म का बजट करीब 10 करोड़ रुपये था। फिल्म ने 66 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। आज हम आपको 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' से जुड़े किस्सों के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने पार्टी में किया हंगामा, शख्स पर भड़के पावर स्टार मारने के लिए दौड़े

स्टार कास्ट में हुए थे बड़े बदलाव

अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी को बनाया था स्टार

 

जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' ने अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी को स्टार बनाया था। अक्षय खन्ना से पहले जे.पी दत्ता ने  इस रोल के लिए सलमान खान, सैफ अली खान, अजय देवगन, अनिल कपूर से बात की थी लेकिन सभी ने अलग-अलग वजहों से इस फिल्म को मना कर दिया था। इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने जो रोल प्ले किया था वह संजय दत्त को ऑफर हुआ था। फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस के किरदार के लिए पहले यह फिल्म जूही चावल को ऑफर हुई थी बाद में इस किरदार को तब्बू ने किया था।

सुनील शेट्टी ने रिजेक्ट कर दी थी फिल्म

जे. पी दत्ता की फिल्म को पहले सुनील शेट्टी ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद इस किरदार के लिए मेकर्स ने अरमान कोहली और संजय कपूर से बात की थी। दोनों ने बाद में इस किरदार को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में अपनी सास के कहने पर सुनील शेट्टी ने इस फिल्म को साइन किया था। 

इस्तेमाल हुए थे असली गोले-बारूद

फिल्म में युद्ध के दौरान इस्तेमाल होने वाला टैंक, जींप, गोले-बारूद असली थे। मेकर्स ने इन चीजों का इस्तेमाल सेना की इजाजत के साथ किया था। इसके लिए उस समय के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से अनुमति लेनी पड़ गई थी।

7 मिनट में बना था गाना

फिल्म का हिट गाना 'संदेशे आते हैं' महज 7 मिनट में बनकर तैयार हो गया था।  जे.पी दत्ता जावेद अख्तर के साथ मिलकर अनु मलिक के घर गए। जावेद अख्तर अनु मलिक से बोलते गए और गाने की पूरी धुन तैयार कर ली। यह एक कल्ट गाना बन गया है जो आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है।


और पढ़ें