logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करोड़ों की फिल्म में प्रोड्यूसर को कितना मिलता है पैसा?

ज्यादातर लोगों को लगता है कि फिल्म का सारा मुनाफा प्रोड्यूसर की जेब में जाता है लेकिन यह सच नहीं है। आइए जानते हैं एक फिल्म से प्रोड्यूसर को कितना फायदा या नुकसान होता है?

people enjoying cinema

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

किसी भी फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपय खर्च होते हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होती हैं। कुछ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं। सिनेमाघर में टिकट खरीदने से लेकर बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन दिखने में बेहद आसान लगाता है लेकिन इसके पीछे का गणित मुश्किल है। अक्सर माना जाता है कि जब फिल्म हिट होती है तो सारे पैसे प्रोड्यूसर की जेब में जाते हैं लेकिन यह सच नहीं है। 

 

एक फिल्म की टिकट जब कोई दर्शक खरीदता है तो उसमें सरकारी टैक्स, सिनेमाघरों का मुनाफा, डिस्ट्रीब्यूटर का हिस्सा और अंत में फिल्म निर्माता की कमाई जुड़ी होती है। आइए जानते हैं एक फिल्म से प्रोड्यूसर की कितनी कमाई होती है? प्रोड्यूसर फिल्म का मालिक होता है। वह फिल्म में अपने पैसे लगाता है। वह ऐक्टर और डायरेक्टर को चुनता है और उसी के पास सभी अधिकार होते हैं। अब एक टिकट का पीछे का गणित समझिए।

 

यह भी पढ़ें: जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026, भारत की काजिया लिज मेजो चूकीं

एक फिल्म से कितना कमाता है प्रोड्यूसर?

जब आप 300 रुपये का टिकट खरीदते हैं तो उसमें सरकार 18% जीएसटी टैक्स लगाती है। अब 300 में से 254 रुपये बचे जिसे नेट कलेक्शन कहा जाता है। इसका आधा हिस्सा सिनेमाहॉल रखता है (127 रुपये) और बाकी आधे में डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर का हिस्सा होता है। डिस्ट्रीब्यूटर अपनी कमीशन रखते हुए पूरे देश में इस फिल्म को रिलीज करता है। पहले हफ्ते में दोनों के बीच में 50% होता है। दूसरे हफ्ते में प्रोड्यूसर को 42.5%, तीसरे हफ्ते में 37.5% और चौथे हफ्ते में 30% मिलता है। प्रोड्यूसर को सबसे ज्यादा इंतजार पहले वीकेंड का रहता है। उसके बाद के हफ्तों में उसका कमीशन धीरे-धीरे कम हो जाता है।

 

उदाहरण के लिए एक बड़ी फिल्मों को बनाने का खर्च मान लीजिए 200 करोड़ है। जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा स्टार का होता है, उसके बाद 50 करोड़ फिल्म के प्रमोशन में लगेंगे। पूरी फिल्म को बनाने का खर्च करीब 250 करोड़ रुपये आ गया। रिलीज से पहले ही फिल्म के ओटीटी राइट्स 100 करोड़, टीवी राइट्स 30 करोड़ और म्यूजिक राइट्स 25 करोड़ यानी 155 करोड़ पहले ही वापस आ गए। फिर चाहे फिल्म चले या न चलें। इसके बाद फिल्म जितना भी नेट कलेक्शन करती है। उसका 45% प्रोड्यूसर को मिलता है। यही उसका मुनाफा है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन यश महेश्वरी जिसने महिलाओं के सिंदूर लगाने पर किया भद्दा कमेंट?

छोटे और बड़े प्रोड्यूसर में अंतर

छोटे प्रोड्यूसर को फिल्म बनाने में 20 करोड़ की लागत आती है और अगर फिल्म ने ओटीटी राइट्स में 25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया तो रिलीज से पहले ही 5 करोड़ का मुनाफा हुआ। वहीं, बड़े प्रोड्यूसर साल भर में कई फिल्में रिलीज करते हैं। अगर एक फिल्म फ्लॉप भी हो जाए तो बाकी फिल्मों के घाटे को ओटीटी राइट्स और मुनाफे की रकम से भरा जा सकें।

 

ORMAX की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदी भाषा में 5, 504 करोड़ की टिकटें बेची। जबकि 37 फिल्मों ने  सभी भाषाओं में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इस दौरान फिल्म ने 3700 करोड़ का बिजनेस किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें