logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं कॉमेडियन यश महेश्वरी जिसने महिलाओं के सिंदूर लगाने पर किया भद्दा कमेंट?

कॉमेडियन यश महेश्वरी ने अपने वीडियो में बिहारी महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर भद्दा कमेंट किया है। विवाद बढ़ने के बाद यश ने लोगों से माफी मांगी है।

Yash Maheswari

यश महेश्वरी, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉमेडियन यश महेश्वरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बिहार की महिलाएं जिस तरह से पूजा-पाठ के दौरान नाक से सिंदूर लगाती हैं उस पर भद्दा कमेंट किया है। उन्होंने सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुष के प्राइवेट पार्ट से की है। अब उन पर एफआईआर करने की मांग की जा रही है। विवाद बढ़ने के बाद यश ने मांफी मांग ली है।

 

उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वह अपने बयान की जिम्मेदारी लेते हैं और भविष्य में अपने कॉन्टेंट को लेकर सावधानी बरतेंगे। हालांकि उनके माफी मांगने के बाद भी यह विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि यश महेश्वरी कौन है?

 

यह भी पढ़ें: फवाद खान की पाकिस्तानी सीरीज की मुश्किल बढ़ी, AICWA ने भारत में बैन की मांग की

कौन हैं यश महेश्वरी?

यश महेश्वरी स्टैंड अप कॉमेडियन हैं जो जयपुर के रहने वाले हैं। वह अक्सर अपने शोज में राजस्थानी जड़ों का जिक्र करते हैं। वह चार साल पहले दिल्ली आए थे ताकि बड़े दर्शक मिले और वह कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

उनका अपना यूट्यूब चैनल @Almostyash है जिसके लगभग 29,000 सब्सक्राइबर्स हैं। इस चैनल को 2022 के आसपास पॉपुलैरिटी मिलनी शुरू हुई थी। उनके चैनल पर कई कॉमेडी वीडियो मौजूद हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर उनका अभी कोई पेज नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने शायद अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। उनके जोक्स एजी, डार्क और कई बार यौन विषयों से जुड़े होते हैं। उनके सबसे ज्यादा दो सबसे ज्यादा सफल वीडियो है जिसमें से एक 'ज्वाइंट फैमिली' है जिस पर 4 मिलियन व्यूज हैं और दूसरा 'डैडी इश्यूज एंड पीरियड्स' है जिसने 1 मिलियन का आंकड़ा पार किया था। महेश्वरी दिल्ली एनसीआर के साथ तमाम जगहों पर परफॉर्म करते हैं और उन्होंने ऐसे कई सोलो शोज भी किए हैं जिनमें इस तरह का बेबाक अंदाज देखने को मिलता है।

 

 

यह भी पढ़ें: क्या बंद हो गई सलमान खान की 'प्रेम की शादी'? सूरज बड़जात्या ने दिया जवाब

यश ने वीडियो में क्या कहा था?

यश ने 21 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर 'मोरली क्वेश्चनेबल | स्टैंडअप कॉमेडी' टाइटल से वीडियो अप्लोड किया था। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में उन्होंने लिखा था कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है। जिस क्लिप को लेकर विवाद हो रहा है, उसमें बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर भद्दा कमेंट किया गया है। यश ने सिंदूर की लंबाई को पति के प्राइवेट पार्ट के आकार से जोड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने कुछ और बातें कहीं जैसे कि अगर कोई उनकी बिहारी पत्नी होती और जो इस पंरपरा का पालन करती तो वह उससे पूछते कि उसने बजरंग बली का रूप क्यों बना रखा है।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें