logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या बंद हो गई सलमान खान की 'प्रेम की शादी'? सूरज बड़जात्या ने दिया जवाब

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सूरज से 'प्रेम की शादी' को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।

salman khan and sooraj barjatya

सलमान खान और सूरज बड़जात्या, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराने के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस महीने की 27 तारीक को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है। सूरज बड़जात्या फिल्म के प्रमोशन की वजह से लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। सूरज से उनकी और सलमान खान की फिल्म 'प्रेम की शादी' के रिलीज को लेकर सवाल पूछा गया? उन्होंने अब फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है।


फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में सूरज ने कहा, 'अभी थोड़ा सा वक्त और है क्योंकि थोड़ा और मुझे कुछ चीजें पॉलिश करनी हैं।' साल 2022 में सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। इस इवेंट में सूरज ने कहा था प्रेम वापस आएगा। साथ ही उन्होंने बताया था कि फिल्म का नाम भी रजिस्टर्ड हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: शत्रुघन सिन्हा से गोविंदा ने सीखा लेट आना, फिल्ममेकर लॉरेंस डिसूजा का दावा

सूरज ने सलमान को किया था लॉन्च

सलमान ने कहा था कि प्रेम वापस आएगा और सूरज उसकी शादी जरूर कराएंगे। इसके बाद से फिल्म को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी। सूरज ने फिर आयुष्मान के साथ फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। लोगों को लगा था कि 'प्रेम की शादी' प्रोजेक्ट शायद बंद हो गया है।

 

सूरज और सलमान ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं', 'प्रेम रत्न धन पायो' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में सलमान के कैरेक्टर का नाम प्रेम था। एक बार फिर दोनों की जोड़ी साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि इसके लिए दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: दिलजीत के कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

'ये प्रेम मोल लिया' की कहानी क्या है?

सूरज ने 2023 में फिल्म 'ऊंचाई' का निर्देशन किया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला थ। अब सूरज 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में दिखाया गया कि विवाह के बाद लड़की नहीं लड़का अपने पूरा परिवार के साथ उसके घर रहने आएगा। यही से इस फिल्म की कहानी अलग हो जाती है।

Related Topic:#Salman Khan

और पढ़ें