logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शत्रुघ्न सिन्हा से गोविंदा ने सीखा लेट आना, फिल्ममेकर लॉरेंस डिसूजा का दावा

फिल्म मेकर लॉरेंस डिसूजा ने बताया कि गोविंदा ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फिल्म 'इल्जाम' में काम किया था। उन्होंने शत्रुघ्न को सेट पर लेट आते देखा था।

Govinda and Shatrughan Sinha

गोविंदा और शत्रुघ्न सिन्हा, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

90 के दशक में फिल्ममेकर लॉरेंस डिसूजा ने 'साजन', 'सपने साजन के', 'संग्राम', 'बलमा', 'दिल तेरा आशिक', 'आरजू' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वह हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो पर पहुंचे थे। इस शो पर उन्होंने सलमान, माधुरी, संजय दत्त समेत तमाम कलाकारों के बारे में बात की।

 

शो पर सिद्धार्थ ने लॉरेंस से पूछा कि क्या आपके सेट पर भी गोविंदा लेट आते थे? इस सवाल का जवाब देते हुए लॉरेंस ने कहा कि गोविंदा को लेट आने की आदत शत्रुघ्न सिन्हा से लगी थी।

 

यह भी पढ़ें: दिलजीत के कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

शत्रुघ्न सिन्हा से प्रभावित थे गोविंदा

लॉरेंस ने कहा, 'गोविंदा के साथ मैंने 7 फिल्में की हैं जिसमें से 5 फोटोग्राफर और 2 फोटोग्राफर और निर्देशक के तौर पर थी। मुझे तेज कैमरामैन बनाने वाले गोविंदा है क्योंकि वह सेट पर लेट आते थे और 2 घंटे के अंदर पूरा शूट खत्म करना होता था। वह अपना काम खत्म करके जाता था। गोविंदा के साथ मेरी अच्छी ट्यूनिंग थी।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'गोविंदा टाइम पर नहीं आते थे। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फिल्म 'इल्जाम' में काम किया था। इस दौरान उन्हें पता चला कि शत्रुघ्न लेट आते है लेकिन वह अपना काम बहुत ही फटाफट खत्म करते थे। शत्रु को देखकर वह भी लेट आने लगे। हालांकि वह फिल्म सुपरहिट हुई थी। पहले वह शत्रुघ्न के साथ लेट आते थे और बाद में उन्हें इस चीज की आदत पड़ गई। वरना वह पहले हमेशा समय से आते थे।

 

यह भी पढ़ें: 'उनके बिना खालीपन लगता', धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा ने लिखा भावुक पोस्ट

2 घंटे में शूट खत्म करते थे गोविंदा

लॉरेंस ने आगे बताया, 'लेट आने का मतलब था कि हम लोग वेट करते थे। डायरेक्टर बोलता था कि 2 घंटे के लिए आ रहा है, हमें इसे खत्म करना है। मैं डायरेक्टर से कहता था कि काम हो जाएगा सर। मैं पूरे सेट की लाइटिंग पहले ही कर देता था। आखिर में सिर्फ फेस लाइटिंग और शूटिंग शुरू होती थी। सिद्धार्थ ने आगे पूछा कि आपके सेट पर लेजेंडरी ऐक्टर शशि कपूर थे? क्या गोविंदा उनको भी लेट करवाते थे? फिल्ममेकर ने जवाब दिया कि उस समय वह आ जाते थे लेकिन शशि, प्राण साहब, नूतनजी टाइम पर आते थे और अपने टाइम हिसाब से रेडी होकर बैठ जाते थे। कभी भी किसी को इंतजार नहीं करवाते थे।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें