logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'उनके बिना खालीपन लगता', धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा ने लिखा भावुक पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को गुजरे हुए एक साल बीत गया। हेमा मालिनी ने अपने पति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उन्हें याद कर रह हैं।

Dharmendra and hema malini

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को गुजरे हुए एक साल बीत गया है लेकिन उनकी यादें दर्शकों के दिल में आज भी ताजा है। उनकी आज पहली पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर अभिनेत्रा हेमा मालिनी ने अपने पति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और धर्मेंद्र की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

 

धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा, 'एक साल बीत गया है लेकिन मेरा दुख कम नहीं हुआ है। मैं एक ऐसे इंसान के चले जाने का गहरा और कभी न भर पाने वाला शोक मना रही हूं जो सिर्फ मेरे पति नहीं थे। बल्कि वह मेरे सबकुछ थे। मेरे दोस्त, फिलोसोफर और गाइड थे जो मेरी ताकत का आधार थे। उनके बिना जीवन बहुत खाली-खाली सा लगता है। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व, उनकी स्वाभाविक अच्छाई जो उनके पूरे वजूद में बसी थी और जो उन्हें जानने वाले हर इंसान तक उनके प्यार के रूप में पहुंचती थी। वह एक ऐसे अनोखे इंसान थे, जो सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपनी जड़ों से जुड़े रहे।'

 

यह भी पढ़ें: क्या आपने कभी देखी है उल्टी फिल्म? जानिए क्या होता है रिवर्स स्क्रीनप्ले?

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद

हेमा ने आगे लिखा, 'भगवद गीता हमें बताती हैं कि आत्मा अमर है और उसका पूनर्जन्म होता है। मैं यह जानती हूं लेकिन अभी मैं इसी जीवन में हूं और उनकी स्नेहपूर्ण मौजूदगी को याद किए बिना नहीं रह सकती। मैं उन लाखों प्रशंसकों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने इस उदार और प्यारे इंसान को याद किया, और धर्म जी के बारे में इतने स्नेहपूर्ण संदेश भेजें। यह बताया कि वे उनके लिए क्या मायने रखते थे।' 

 

 

View on Instagram

 

यह भी पढ़ें: Panchayat 5 में क्या कुछ नया? बनराकस बनेगा सचिव जी-रिंकी के प्यार का दुश्मन!

 

धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में हुआ था। वह अपने पीछे छह दशकों की विरासक छोड़ गए हैं। वह इंडस्ट्री के बेहतरीन ऐक्टर्स में से एक थे जिसे दर्शकों ने खूब प्यार किया। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से 1980 में दूसरी शादी की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। जबकि उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। पहली शादी से धर्मेंद्र के 4 बच्चे हैं। हेमा मालिनी ही नहीं बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


और पढ़ें