logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Panchayat 5 में क्या कुछ नया? बनराकस बनेगा सचिव जी-रिंकी के प्यार का दुश्मन!

'पंचायत 5' का ट्रेलर सामने आ गया है। इस सीरीज के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं फुलेरा गांव में बदले राजनीतिक समीकरण के साथ कहानी कैसे आगे बढ़ती है।

panchayat 5

दुर्गेश कुमार और जितेंद्र कुमार, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत 5' चर्चा में है। मेकर्स ने हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया है। फुलेरा गांव की राजनीति, रिश्तों की खींचतान और किरदारों की नोकझोंक देखने को मिल रही है। यह सीरीज 3 दिसंबर को स्ट्रीम होगी। नए सीजन में फिर से कलाकार अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं। 

 

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि प्रधान की कुर्सी बनराकस को मिल गई है क्योंकि इस बार का चुनाव क्रांति देवी ने जीता है। नया प्रधानपति प्रधानजी और सचिव जी के लिए नई मुश्किल खड़े करने वाला है। दूसरी तरह सचिव जी अपने काम और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस बार 'पंचायत 5' में क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: Panchayat 5 ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में बदली सत्ता, रिंकी-सचिवजी का इश्क आया सामने

'पंचायत 5' में नजर आएंगे ये ट्विस्ट

कुर्सी जाने से परेशान प्रधानजी

 

प्रधानजी (रघुबीर यादव) अपनी कुर्सी जाने से बेहद निराश है। उनके साथी उनका साथ देने की कोशिश कर रहे हैं। प्रहलाद चा, चंदन और सचिव जी प्रधान जी के दुख को कम करने की कोशिश करते हैं लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाते हैं। वहीं, बनराकस प्रधानजी को बार- बार उकसाने की कोशिश करता नजर आएंगे। उसी की वजह से प्रधानजी को रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी के बारे में पता चलेगा।

 

सचिव जी की मुसीबत बना बनराकस

 

सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया कि बनराकस गांव के हर छोटे -बड़े काम के लिए सचिव जी से कहता है। सचिव जी और चंदन इस बात से बेहद परेशान है। वे दोनों अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं। क्या बनराकस के कारण दोनों अपने पद से इस्तीफा देंगे? ये देखना दिलचस्प होगा।

 

रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी

 

पांचवें सीजन में दोनों की लव स्टोरी को लेकर दर्श काफी एक्साइटेड हैं। प्रधान जी को रिंकी और सचिव जी के प्यार में बारे में पता चल जाता है। इस वजह से सचिव जी और प्रधान जी के रिश्ते में भी थोड़ी परेशानियां आती हैं। हालांकि इन सबके बावजूद सचिव जी रिंकी का हाथ मांगने के लिए प्रधानजी के पास पहुंचते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'एक साल से बेड रेस्ट पर था', ब्लड कैंसर से जूझ रहे 'मितवा' सिंगर शफकत अमानत अली

 

रिंकी देगी अपने प्यार का साथ

 

प्रधानजी रिंकी के लिए लड़का देख रहे हैं। रिंकी और सचिव जी के लव अफेयर पर मंजू देवी का क्या रिएक्शन होगा? इस पूरे ड्रामा में बनराकस कैसे अपना फायदा देखेंगे। ये सब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

 

'पंचायत 5' में सचिव जी (जितेंद्र कुमार), प्रधानजी (रघुबीर यादव), मंजू देवी (नीना गुप्ता), प्रहलाद चा (फैजल मलिक), क्रांति देवी (सुनीता राजवर), बनराकस (दुर्गेश कुमार), अशोक पाठक (बिनोद) रिंकी (संविका) समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशक दीपक मिश्रा और  निर्माण द वायरल फीवर ने किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें