logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एक साल से बेड रेस्ट पर था', ब्लड कैंसर से जूझ रहे 'मितवा' सिंगर शफकत अमानत अली

पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक साल से बेड रेस्ट पर थे।

Shafqat Amant Ali

शफकत अमानत अली, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली ने पिछले 8 साल से कोई हिंदी गाना नहीं गाया है। उन्होंने 2018 में आखिरी हिंदी गाना फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में गया था। 2016 में उरी हमलों के बाद भारत में कुछ लोगों ने मांग की थी कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय फिल्मों में काम करने से रोका जाए। हालांकि शफकत अली पाकिस्तानी फिल्मों में नहीं गा रहे हैं।

 

उनका आखिरी गाना यासिर नवाज की 2022 की मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'चक्कर' का 'दिल हारे' था। पिछले हफ्ते शफकत ने कहा था कि उन्होंने पिछले कुछ सालों से फिल्मों और स्टेज, दोनों जगहों से दूरी क्यों बना ली थी।

 

यह भी पढ़ें: BB 20: स्काउट ने तोड़ा यंग का भरोसा, गर्लफ्रेंड से जुड़ा सीक्रेट बताने पर भड़के

शफकत अली ब्लड कैंसर से जूझ रहे 

उन्होंने कहा, 'मेरे साथ एक बुरा दौर आा था। इसने मुझे, मेरे फैंस और परिवार वालों को हिला कर रख दिया था। हम अपने कुछ दोस्तों से इसे छिपा रहे थे और अपनी इस समस्या से बाहर निकलने में लगे हुए थे। मुझे जो बीमारी थी उसे मल्टीपल मायलोम (एक तरह का ब्लड कैंसर) था। यह बहुत गंभीर स्थिति थी और मैं इससे जूझ रहा था।' उन्होंने कहा कि यह राहत की बात थी कि बीमारी के बारे में जल्दी पता चल गया था जिसके कारण उन्होंने तुरंत अपना इलाज शुरू करवा दिया। गायक ने माना कि यह लड़ाई बिल्कुल भी आसान नहीं थी। 

 

उन्होंने कहा, 'मैं एक साल तक बेड रेस्ट पर रहा। मुझे अभी भी स्टेम सेल थेरेपी से गुजरना है। जब तक वह इलाज नहीं हो जाता, तब तक मैं 'मेंटेनेंस थेरेपी' ले रहा हूं, जो एक तरह की हल्की कीमोथेरेपी है और मुझे हर हफ्ते लेनी पड़ती है लेकिन अब मैं ठीक हो चुका हूं।' उन्होंने अफसोस जताया कि एक साल तक परफॉर्म नहीं कर सकें। शारीरिक परेशानियों के बावजूद लाहौर में एक कॉन्सर्ट के जरिए वापसी की है। इसके अलावा 28 नवंबर को कराची में परफॉर्म करने के लिए तैयार है। इसके बाद वह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी कुछ कॉन्सर्ट करने की योजना बना रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: फिल्मी बैकग्राउंड नहीं फिर कैसे शरवरी वाघ बनीं बड़े प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा?

'मितवा' गाने से शफकत को मिली थी पहचान

2000 के दशक में शफकत अमानत अली काफी पॉपुलर आवाज थे। शफकत शास्त्रीय गायक उस्ताद अमानत अली के बेटे हैं और उस्ताद बड़े फतेह अली खान के भतीजे और शिष्य हैं। शफकत ने 2006 में फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का मशहूर रोमांटिक ट्रैक 'मितवा' था, जिसे शाहरुख खान पर फिल्माया गया था। इसके अलावा 'ये हौसला', 'बिन तेरे', 'तेरे नैना' जैसे कई हिट गाने गाए हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें