logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिलजीत के कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

दिलजीत दोसांझ का 29 नवंबर को बेंगलुरु में कॉन्सर्ट है। इस कॉन्सर्ट से पहले धारावाड़ पुलिस कमिश्नर को धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ, Photo Credit: social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाबी सिंगर और ऐक्टर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 29 नवंबर को वह बेंगलुरु में कॉन्सर्ट करने वाले हैं। कर्नाटक के धारावाड़ पुलिस कमिश्नर को धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमले में कॉन्सर्ट के दौरान IED ब्लास्ट करने की धमकी मिली है। इसमें खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


ईमेल भेजने वाले ने कॉन्सर्ट में जाने वालों को भी चेतावनी दी है कि वे अपने साथ बच्चों को न लाएं, आईफोन (iPhone) पर कॉल न उठाएं और मेट्रो से सफर न करें। पुलिस को यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। अब इसकी सच्चाई का पता लगाने और भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'उनके बिना खालीपन लगता', धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा ने लिखा भावुक पोस्ट

अहमदाबाद स्टेडियम में हुई थी महंगे फोनों की चोरी

यह धमकी भरा मेल ऐसा समय में आया है जब दिल्ली के एक गिरोह के दो सदस्यों को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वे दोनों नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट में महंगे फोन चुराने के इरादे से गए थे। इन दोनों ने प्रीमियम सेक्शन में जाने के लिए गोल्ड कैटेगरी का टिकट खरीदा था क्योंकि वहां आने वाले लोगों के पास महंगे फोन की उम्मीद थी। लोकल क्राइम ब्रांच ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पास से 4.3 लाख रुपय के 11 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद हुए थे।

पहले भी मिली थी धमकियां

दिलजीत को इससे पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। सबसे पहले 30 अक्टूबर को दिल्ली के ज्वाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर धमकी मिली थी। इन धमकियों के कारण पहले कॉन्सर्ट करने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस दौरान 6 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की मिली थी।

 

यह भी पढ़ें: क्या आपने कभी देखी है उल्टी फिल्म? जानिए क्या होता है रिवर्स स्क्रीनप्ले?

 

इसके अलावा इंदौर कॉन्सर्ट से पहले 10 नवंबर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच को भी धमकी भरा मेल भेजा गया था। पुलिस ने सभी जगहों की तलाश ली थी लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। इंदौर में 15 नवंबर को कॉन्सर्ट था। दिलजीत ने हाल ही में अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कहा था कि उनके साथ दोहरा व्यवहार किया जाता है। अगर कोल्ड प्ले का विदेशी बैंड आता है तो उन्हें हर प्रकार की आजादी होती है। जबकि मेरे कॉन्सर्ट में तमाम तरह की पांबदियां लगाई जाती है।

Related Topic:#Diljit Dosanjh

और पढ़ें