नेटफ्लिक्स की पाकिस्तान पर आधारित पहली ओरिजिनल वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर को स्ट्रीम होगी। यह सीरीज फरहत इश्तियाक के उर्दू नॉवल पर आधारित है। इस शो में फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रजा मीर, हानिया आमिर और हमजा अली अब्बासी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस सीरीज को मोमिना दुरैद ने निर्देशित किया है।
इस सीरीज और प्यार और रिश्तों का पेचीदा सफर दिखाया गया है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस भारत में पाकिस्तानी सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जबकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक इस बात को साफ नहीं किया है कि यह सीरीज भारत में रिलीज होगी या नहीं।
यह भी पढ़ें: क्या बंद हो गई सलमान खान की 'प्रेम की शादी'? सूरज बड़जात्या ने दिया जवाब
AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
AICWA ने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
को पत्र लिखकर उनसे मांग की है कि इस सीरीज को भारत में रिलीज नहीं होने देना चाहिए। एसोसिएशन ने लिखा, 'हमने सख्त सजा के प्रावधान वाले एक मजबूत और स्थायी कानून की मांग की है। साथ ही हम नेटफ्लिक्स इंडिया और सभी OTT प्लेटफॉर्म्स से अपील करते हैं कि वे भारत में कभी भी कोई पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाएं।'
भारत में इस सीरीज के रिलीज को लेकर पुष्टि नहीं हुई है। मई 2025 में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की थी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आंतकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मंत्रालय ने भारत काम कर रहे OTT प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और मध्यस्थों से कहा था कि वे पाकिस्तान से आने वाले कंटेंट को दिखाना बंद कर दें। इस एडवाइजरी में वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग के जरिए दिखने वाले तमाम तरह के कॉन्टेंट शामिल थे।
यह भी पढ़ें: शत्रुघन सिन्हा से गोविंदा ने सीखा लेट आना, फिल्ममेकर लॉरेंस डिसूजा का दावा
'जो बचे हैं संग समेट लो' का पोस्टर रिलीज
इस सीरीज का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में कैप्शन लिखा है, 'तीन जेनरेशन, 6 प्रेम कहानियां और एक सवाल। क्या हमारे दिलों में बसा प्यार काफी है? जो बचे हैं संग समेट लो हमारे दिलों में बसा प्यार।'