logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्टार्स की तरह दिखने की वजह से इन कलाकारों को मिला काम, फिर कहां हुए गायब?

हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें करियर का पहला ब्रेक स्टार की तरह हूबहू दिखने की वजह से मिला था।

Celesti Bairagey  and snehaullal

सेलेस्टी बैरागी और स्नेह उलाल, Photo Credit: Social Media

हर कलाकार चाहता है कि दुनिया में उसे नाम और फेम मिले। इसके लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग अपना नाम बना पाते हैं और कुछ असफल भी हो जाते हैं। इंडस्ट्री में काम पाना बहुत मुश्किल है। 

 

हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपने करियर का ब्रेक फिल्मी स्टार के हम शक्ल होने की वजह से मिला था। इस लिस्ट में सेलेस्टी बैरागी, जरीन खान और स्नेहा उल्लाल का नाम शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, जानिए इस बीमारी के लक्षण

हमशक्ल की होने वजह से इंडस्ट्री में मिला काम

सेलेस्टी बैरागी

 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सेलेस्टी बैरागी को आलिया भट्ट का हमशक्ल कहा जाता है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उन्हें स्टार प्लस का शो 'रज्जो' मिला था। 'रज्जो' के बाद वह कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। सेलेस्टी को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

जरीन खान

 

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान को पहला ब्रेक सलमान खान की फिल्म 'वीर' से मिला था। उन्हें फिल्म में इसलिए कास्ट किया गया था क्योंकि वह कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं। 'वीर' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इसके बाद उनकी कुछ फिल्में आई थीं लेकिन चली नहीं। जरीन लंबे  समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी तुलना कैटरीना से होती थी। इस बात का उन्हें बहुत दुख है। वह अपने कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उन्हें काम चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'बर्बाद हो जाओगे...', SRK और अक्षय ने कहा था, फिर भी नशे में डूबते गए हनी सिंह

 

स्नेहा उलाल

 

अभिनेत्री स्नेहा उलाल ने सलमान की फिल्म 'लकी' से 17 साल की उम्र में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। उनकी तुलना हमेशा ऐश्वर्या राय से होती है। स्नेहा ने हिंदी के अलावा तमिल फिल्मों में काम किया है। स्नेहा को आज भी लोग ऐश्वर्या की हमशक्ल के रूप में ही जानते हैं। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें