logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, जानिए इस बीमारी के लक्षण

मास्टर शेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस खबर को जानने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

pankaj bhadouria detect breast cancer

पकंज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, Photo Credit: Pankaj Bhadouria Insta handle

'मास्टर शेफ सीजन 1' की विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। पकंज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और आपकी दुआओं की जरूरत है।' इस खबर को जानने के बाद उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उन्हें किस स्टेज का कैंसर हुआ है? इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

पंकज भदौरिया सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह फैंस संग हर अपडेट शेयर करती हैं। उन्होंने 17 मई को एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें बताया था कि हेल्थ चेकअप के लिए आई हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि आप 45 के ऊपर हैं तो अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए। पंकज से पहले हिना खान, सोनाली बेंद्रे और छवि मित्तल समेत कई कलाकार ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ चुके हैं। आइए इस जानलेवा बीमारी के गंभीर लक्षणों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बर्बाद हो जाओगे...', SRK और अक्षय ने कहा था, फिर भी नशे में डूबते गए हनी सिंह

महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 2.3 मिलियन महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है। यह महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। जब ब्रेस्ट की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती है तो उसे ब्रेस्ट कैंसर कहा जाता है। इस गंभीर बीमारी का कोई इलाज नहीं है। जितनी जल्दी इस बीमारी के बारे में पता चलेगा उतना अच्छा है। एडवांस स्टेज में इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। इस बीमारी के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर होने के क्या कारण हो सकते हैं?

कुछ लोगों में यह जेनेटिक होता है। इसके अलावा पीरियड्स का जल्दी शुरू होना, देर से मेनपॉज होना, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, सिगरेट और शराब पीने की लत, लंबे समय तक हार्मोनल थेरेपी लेना आदि समेत कई कारण हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कम या ज्यादा सोना, दिमाग की उम्र पर कैसे डालता है असर?

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या है?

  • स्तन में गांठ होना
  • ब्रेस्ट के आकार में बदलाव
  • निप्पल से डिस्टार्च निकलना
  • त्वचा का लाल होना 

कौन हैं पंकज भदौरिया?

पंकज भदौरिया शेफ बनने से पहले टीचर थीं। उन्हें कुकिंग का शौक था। उन्होंने अपने इस पैशन को फॉलो किया और मास्टर शेफ में हिस्सा लिया। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। वह लखनऊ की रहने वाली हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर फैंस संग कुकिंग रेसिपी और टिप्स शेयर करती रहती हैं।  

 

Related Topic:#Cancer#Entertainment

और पढ़ें