logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शादी से पहले प्रीनअप एग्रीमेंट करा लो', सेलिना की लड़कियों से अपील

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली का पति पीटर हाग के तलाक का केस चल रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की शादी से पहले प्रीनअप एग्रीमेंट साइन करा लें।

celina jaitley

सेलिना जेटली, Photo Credit: Celina Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वह इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनके अलग हो चुके पति ने उन्हें उनकी संपत्ति देने के लिए मजबूर किया जिसकी वजह से उनके पास कुछ नहीं बचा है।

 

उन्होंने महिलाओं से शादी से पहले का समझौता साइन (Prenuptial Agreement) कराने की अपील की। खासतौर से जब उनके पास अपनी संपत्ति हो। सेलिना ने कहा, 'मैं लड़कियों को सलाह दूंगी कि अगर आपके पास अपनी संपत्ति है तो प्रीनअप जरूर करें। अपनी संपत्ति हमेशा अलग रखें क्योंकि आखिर में सब कुछ संपत्ति पर ही आकर रुकता है। प्यार, सारी देखभाल, साथ रहने के वादे, बच्चे, मौत, जन्म सब कुछ संपत्ति पर आकर सिमट जाता है। यह बात मुझे बहुत ज्यादा दुख देती है।'

 

यह भी पढ़ें: 'CM का बेटा है इस टैग को हटाने में लगे 23 साल', रितेश ने लॉक अप 2 में बताया दर्द

सेलिना को मजबूरी में देने पड़े 20 करोड़

सेलिना ने आगे बताया कि अपनी शादी की 15वीं सालगिरह पर गिफ्ट के तौर पर तलाक के कागजत मिल थे। चूंकि डॉक्यूमेंट जर्मन भाषा में थे इसलिए मैंने अपने जुड़वां बेटों को उसे पढ़कर सुनाने के लिए कहा था। मुझे पर अजीब तरह के आरोप लगाए गए थे और कहा गया कि शादी पूरी तरह से टूट चुकी है। उन्हें अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर में 20 करोड़ रुपये की संपत्ति देने के लिए कहा गया था और बाद में शादी से पहले की संपत्ति पर अधिकार खत्म हो गया।

2025 में सेलिना लौटीं भारत

सेलिना ने 2010 में ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। कपल के दो जुड़वां बेटे विंस्टन और विराज हैं। नवंबर 2025 में सेलिना भारत लौट आई थीं और उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के जॉइट कस्टडी होने के बाद भी उन्हें बेटों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। अभी उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'गोविंदा ने जाने से मना किया था', 'लॉकअप 2' में फूट फूट कर रोईं सुनीता अहूजा

 

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सेलिना 14 साल बाद पर्दे पर लौट रही हैं। वह राम कमल मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिस्टर निबेदिता' की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें