logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'CM का बेटा है इस टैग को हटाने में लगे 23 साल', रितेश ने लॉक अप 2 में बताया दर्द

रितेश देशमुख ने शो 'लॉक अप 2' में बताया कि उन्हें लेकर लोगों को लगता था कि यह तो सीएम का बेटा है इसलिए इसे फिल्में मिलती है।

riteish deshmukh

रितेश देशमुख, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'लॉकअप 2' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो को ऑनएयर हुए हफ्ता भर हुआ है। कंटेस्टेंट्स के सब्र का टूटने लगा है। शो के कंटेस्टेंट्स की हर तरफ चर्चा हो रही है। शो में योगेश रावत ने अपने ऊपर लगे चीटर के टैग को लेकर दर्द जाहिर किया। उन्होंने बताया कि लोगों ने मेरे बारे में गलत धारणा बना ली है। इसकी वजह से मेरे परिवार को भी शर्मिंदा होना पड़ा है।

 

उनकी बातों को सुनने के बाद शो के जेलर रितेश देशमुख ने उन्हें समझाया कि लोगों की राय उसी पर बनती है जैसा वह आपको देखते है। उन्होंने योगेश को समझाते हुए कहा कि मुझे इंडस्ट्री में लोग यही कहते थे कि मेरे पिता की वजह से काम मिला है।

 

यह भी पढ़ें: 'गोविंदा ने जाने से मना किया था', 'लॉकअप 2' में फूट फूट कर रोईं सुनीता अहूजा

'लॉक अप 2' में रितेश का दर्द छलका

रितेश ने कहा, 'हम सभी अपनी जिदंगी में इस दौर से गुजरे हैं। जब मैंने अपनी पहली फिल्म की थी उस वक्त मेरे पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। मेरे डेब्यू के बाद लोगों का यही कहना था कि इसके पिता सीएम हैं। इसलिए इसे काम मिलता और इसकी फिल्में चलती हैं। मैं इस दौर से गुजरा हूं।'

 

उन्होंने कहा, 'आज 23 साल और 60 फिल्में करने के बाद मैं आपके सामने खड़ा हूं। कुछ टैग को तोड़ने में समय लगता है लेकिन मेहनत से इंसान सब कुछ कर सकता है।' उनकी इस बात ने सभी कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाया है।

 

यह भी पढ़ें: 'झूठ ना फैलाएं, हम सब एक हैं...', चन्नी की बगावत पर बोले अमरिंदर राजा वड़िंग

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम के बेटे हैं रितेश

रितेश महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे हैं। उन्होंने 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था। उनकी हाल ही में फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने मराठी में 100 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया। रितेश ने अपनी दमदार ऐक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।


और पढ़ें